फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Complex fire: Traders will decide when the complex will be demolished

कॉम्प्लेक्स अग्निकांड: व्यापारी तय करेंगे कब गिराए जाएंगे आग से जले काॅम्प्लेक्स, पढ़ें पूरी खबर

Sat, 15 Apr 2023 01:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 15 Apr 2023 01:38 PM IST
विज्ञापन
Complex fire: Traders will decide when the complex will be demolished
कॉम्प्लेक्स अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के बासमंडी क्षेत्र में आग से क्षतिग्रस्त हुए तीन शॉपिंग काॅम्प्लेक्स कब गिराए जाएंगे यह वहां के व्यापारी तय करेंगे। आईआईटी की रिपोर्ट आने के बाद जिला प्रशासन ने इस संबंध में नगर निगम को निर्देश दिया है कि वह व्यापारियों को पत्र भेजकर उनसे यह जानकारी कर लें कि व्यापारी कब और कैसे इन भवनों को गिराना चाहेंगे, जिससे नगर निगम उसमें उनका सहयोग कर सके।
विज्ञापन


जिला प्रशासन की ओर से नगर निगम को भेजे गए निर्देश के बाद नगर निगम 15 अप्रैल से यहां के 600 से अधिक व्यापारियों को पत्र भेजने की प्रक्रिया शुरू करेगा। निर्देश है कि दो दिन के अंदर यह सभी प्रक्रिया पूरी करके, क्षतिग्रस्त भवनों की मौके पर जाकर जांच की जाए। यह पता लगाया जाएगा कि इसको किस तरह से गिराया जा सकता है।
विज्ञापन


इसके अलावा व्यापारियों की ओर से जो भी दिक्कत या सुझाव दिए जाए उसका पूरी तरह से परीक्षण कर आगे की प्रक्रिया शुरू की जाए। इस बीच नगर निगम की ओर से इसके लिए मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी के नेतृत्व में पांच अभियंताओं की एक टीम भी बनाई है। यह टीम मौके पर जाकर वर्तमान स्थिति का आंकलन करेगी साथ ही जो भी दुकान मालिक है या फिर कॉम्प्लेक्स के बिल्डर हैं, उनसे भी राय मशविरा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन पहले आईआईटी की रिपोर्ट में यह बताया गया था कि यहां के पांच कॉम्प्लेक्स में से तीन हमराज, मसूद और एआर कॉम्प्लेक्स आग से जलने की वजह से पूरी तरह से जर्जर हो चुके हैं। बाकी दो अरजन और नफीस टॉवर में कम नुकसान हुआ है लेकिन उनको भी नए सिरे बनाने की जरूरत है। इससे पहले इसका विशेषज्ञों की टीम के जरिये परीक्षण भी कराने को कहा गया है। नगर निगम के अभियंताओं की टीम व्यापारियों से बातचीत के साथ ही इन भवनों का परीक्षण भी करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed