फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Complete the construction on time, action will be taken against negligence in quality: CDO

समय से पूरा कराएं निर्माण, गुणवत्ता में लापरवाही पर होगी कार्रवाई: सीडीओ

Fri, 27 Sep 2024 07:01 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 27 Sep 2024 07:01 PM IST
विज्ञापन
Complete the construction on time, action will be taken against negligence in quality: CDO
कानपुर देहात। जिले में विकास कार्यों व चल रहे निर्माण कार्यों की सीडीओ ने ब्लॉक व जिला स्तरीय अधिकारियों की साथ समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिए कि समय से निर्माण कार्य पूरा कराए। जो कार्य पूरे हो गए उन्हें संबंधित विभागों को हस्तांतरित कराए। निर्माण कार्य की गुणवत्ता में लापरवाही मिली तो संबंधित पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में गुरुवार को सीडीओ लक्ष्मी एन ने बैठक ली। जिसमें ग्राम पंचायतों व अन्य योजनाओं के तहत चल रहे विकास कार्यों बिंदवार समीक्षा की। कई निर्माण कार्यों में सिथिलता मिलने पर कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि जल्द से जल्द परियोजनाओं को पूरा कराएं। कहा कि कार्यदायी संस्थाओं द्वारा जो कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं, उन्हें शीघ्र संबंधित विभागों को हस्तांतरित कर रिपोर्ट शासन को भेजी जाए।
विज्ञापन

अधिकारी अपने विभागों के अंतर्गत चल रहें निर्माण कार्यों की नियमित समीक्षा करें। यदि कार्यदायी संस्थाएं निर्माण कार्य में रुचि नहीं ले रही हैं और गुणवत्तापूर्ण निर्माण नहीं करा रहे, तो उसके संबंध में अवगत कराएं। कार्यदायी संस्थाओं को सख्त निर्देश देते कहा कि अपने कार्यों में तेजी लाएं, निर्माण कार्यों को समय से पूर्ण करें। भौतिक प्रगति पोर्टल पर फीड करें। इस दौरान उपायुक्त उद्योग मोहम्मद साउद, डीसी एनआरएमल गंगाराम, सभी ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed