फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Complete story of ACP mohsin Khan earthquake come on night of 11 November he came to my door and cried

ACP खान की कंप्लीट कहानी: '11 नवंबर की रात आया था भूचाल, मेरे दरवाजे पर आकर रोया...; उसने बहुत बड़ा गेम खेला'

Sat, 14 Dec 2024 05:22 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर
माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 14 Dec 2024 05:22 PM IST
सार

पीड़िता ने कहा कि जितनी गलती मोहसिन ने की है, उसे उतनी ही सजा मिले। उससे ज्यादा भी न मिले। कोर्ट पर पूरा भरोसा है। उनका जो भी फैसला होगा वह मंजूर होगा।

विज्ञापन
Complete story of ACP mohsin Khan earthquake come on night of 11 November he came to my door and cried
एसीपी मोहसिन खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोहसिन ने मुझको पहले प्रपोज किया, उनका आकर्षण इतना था कि मैं मना नहीं कर पाई। दोस्तों ने समझाया था, उम्र में भी बड़े थे, लेकिन उनके ख्याल रखने के स्वभाव ने मुझे बेहद प्रभावित किया। अगर उम्र का फासला 20 साल का भी होता तो भी मना नहीं करती... लेकिन अब लगता है सब झूठ था। कभी सोचा ही नहीं था कि मोहसिन इतना बड़ा धोखा देंगे, जबकि मैंने तो उनकी बेटी को भी मां की तरह चाहा। उसके लिए शॉपिंग भी करती। शादी के बाद उसे अपने साथ ही रखती। उनके साथ यूएसए सेटेल होने की तैयारी थी। लेकिन, उन्होंने कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ा। मैं खुशमिजाज, हंसने, खेलने वाली लड़की थी, अब देश में रहना तो मुश्किल होगा, कहीं न कहीं मेरा नाम, मेरा चेहरा सामने आ ही जाएगा। अकेले ही अब यूएस सेटेल हो जाऊंगी। आईआईटी कानपुर की पीड़ित छात्रा मन की बात रखते ही फफक पड़ी।

विज्ञापन

पीड़िता ने कहा कि मैं उनका काफी सम्मान करती थी, उन्होंने कभी मुझसे तुम कहकर बात नहीं की। हमने ढेरों प्रोजेक्ट्स पर साथ काम किया। मेरे दोस्तों को मेरे रिश्ते के बारे में पता था, जिनको नहीं पता था, उनको हमारी बॉडी लैंग्वेज देखकर समझ में आ जाता था। हम अक्सर लाॅंग ड्राइव पर जाते थे। उनकी सुबह गुड मार्निंग माई लव के मैसेज और रात गुड नाइट के मैसेज के साथ होती। अपनी रिलेशनशिप के दौरान एक बार भी यह ख्याल नहीं आया कि मोहसिन मुझे धोखा दे रहे हैं। शुरुआत से ही उन्होंने मुझसे कहा था कि मेरे पत्नी के साथ रिश्ते खराब हैं, वह मेरा उत्पीड़न करती है। जल्द ही उसे तलाक देकर नई जिंदगी की शुरुआत करेंगे। मैं उनकी बातों में आती ही गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

11 नवंबर की रात ने ला दिया भूचाल
पीड़िता ने बताया कि 11 नवंबर की रात को मेरे दोस्त ने मोहसिन को अपनी पत्नी के साथ घूमते हुए देखा। जब उसने बताया तो मेरे पैरों तले जमीन निकल गई। मैं उस रात सोई नहीं। इससे पहले उनके पत्नी के प्रेगनेंट होने की खबर पता चली थी, तब उन्होंने मुझे मैन्यूप्लेट कर लिया था। यह हर बार का हो गया था। मेरे गिफ्ट किए कपड़े पहनकर अपनी पत्नी के साथ केरल घूमने जाता तो कभी दिल्ली के फाइव स्टार होटल में रुकता। 14 नवंबर को मैंने उससे पूछा तब उन्होंने अपने पत्नी के साथ रिश्ते का सच बता दिया।

विज्ञापन

हर बार बोला कि सबके सामने माफी मांग लो, माफ कर दूंगी...
इतना सब कुछ होने के बाद भी मैंने हर बार बोला कि सभी के सामने माफी मांग लो और सच कुबूल कर लो। मेरे संस्थान के सामने और मेरे दोस्तों के सामने जो गलत किया है उसे मान लो, लेकिन वह नहीं माना। उलटा मुझे ही पागल करार कर दिया।

एफआईआर की बात पर रोया था मोहसिन
मैंने उसे बताया था कि मैं आपके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने जा रही हूं। यह सुनकर वह मुझसे मिलने आया था, लेकिन मैंने दरवाजा नहीं खोला। अगर दरवाजा खोल देती तो उस दिन भी वह मुझे मैन्युप्लेट कर लेता। वह रोता रहा, लेकिन मैंने मन पक्का कर लिया था।

परिवार, संस्थान मेरे साथ
मैं अपने परिवार का भरण पोषण करती हूं। अपना घर बनवा रही हूं, मुस्लिम से शादी करने में कोई परेशानी न होती। मेरे आईआईटी संस्थान ने मुझे अपनी बेटी मानकर मेरा पूरा सहयोग किया और अभी भी कर रहा है।

जितनी गलती की है उतनी सजा, उससे ज्यादा भी न मिले
पीड़िता ने कहा कि जितनी गलती मोहसिन ने की है, उसे उतनी ही सजा मिले। उससे ज्यादा भी न मिले। कोर्ट पर पूरा भरोसा है। उनका जो भी फैसला होगा वह मंजूर होगा। बस एक बार लाइ डिटेक्टर टेस्ट कराना चाहती हूं ताकि पता चले कि जितने समय साथ थे, उस दौरान उन्होंने क्या वाकई मुझसे झूठ बोला है।

पीएचडी में लिखाया आईपीएस, हैं पीपीएस
पीड़िता ने कहा कि पीएचडी में फार्म भरने के दौरान उन्होंने खुद को आईपीएस शो किया, लेकिन अब पता चल रहा है कि वह पीपीएस अधिकारी है। यहां पर भी उन्होंने झूठ बोला। मोहसिन मुझे अच्छे से जानता है कि न कभी मैं झूठ बोलती और न ही किसी से डरती। उनके आने से पहले मैं कई पुलिस ऑफिसर के साथ काम भी कर रही थी। फिर उन्होंने इतना बड़ा गेम खेला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed