फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Competitive Exam Aspirant Crushed to Death by Truck in Kanpur

कानपुर: मां ने पूजा का सामान लेने भेजा, ट्रक की टक्कर से इकलौते बेटे की मौत

Sat, 05 Sep 2026 01:05 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sat, 05 Sep 2026 01:05 PM IST
सार

Kanpur News: सेन पश्चिमपारा थानाक्षेत्र के बिगनवा गांव निवासी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभय यादव (22) की शुक्रवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। जन्माष्टमी पर मां के कहने पर वह पूजा का सामान और पंचामृत के लिए दही लेने स्कूटी से निकला था।

विज्ञापन
Competitive Exam Aspirant Crushed to Death by Truck in Kanpur
फाइल फोटो अभय यादव - फोटो : amar ujala

विस्तार

गांव से करीब 200 मीटर आगे तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक ने ट्रक लेकर भागने का प्रयास किया, इसी दौरान अभय पहियों के नीचे आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन

बिगनवा गांव निवासी किसान रंजीत सिंह का इकलौता बेटा अभय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। शुक्रवार को जन्माष्टमी के चलते घर में पूजा की तैयारी चल रही थी। शाम करीब सात बजे मां ऊषा ने उसे पूजा का सामान और पंचामृत के लिए दही लाने भेजा था। अभय स्कूटी लेकर घर से निकला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर के बाद भागने की कोशिश में पहियों के नीचे आया

गांव से करीब 200 मीटर आगे पहुंचते ही पीछे से आए ट्रक ने अभय की स्कूटी में टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद चालक ने ट्रक रोकने के बजाय उसे लेकर भागने का प्रयास किया। इसी दौरान अभय ट्रक की चपेट में आकर पहियों के नीचे आ गया। गंभीर चोटों के चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

हादसे की सूचना पर सेन पश्चिमपारा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक और दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी को कब्जे में ले लिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि हादसे में युवक की मौत हुई है। परिजन की तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed