{"_id":"67f040b790d4bbb34109fab6","slug":"companies-from-japan-and-singapore-came-forward-for-the-development-of-kanpur-regional-integrated-development-authority-kanpur-news-c-12-1-knp1063-1062197-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कानपुर रीजनल इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट अथॉरिटी के विकास के लिए आगे आईं जापान, सिंगापुर की कंपनियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कानपुर रीजनल इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट अथॉरिटी के विकास के लिए आगे आईं जापान, सिंगापुर की कंपनियां
विज्ञापन
कानपुर। कानपुर रीजनल इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट अथॉरिटी (क्रीडा) के समग्र विकास के लिए जापान, सिंगापुर तक की सलाहकार कंपनियां आगे आईं हैं। केडीए में शुक्रवार को हुई प्री-बिड मीटिंग में कंपनियों ने सुझाव भी दिए। सलाहकार कंपनी चयनित करने के लिए ग्लोबल ई-टेंडर डालने की अंतिम तिथि 22 अप्रैल है।
क्रीडा में शामिल कानपुर नगर, कानपुर देहात, कन्नौज, बांदा, फतेहपुर और हमीरपुर में 2051 तक की जरूरतों के मद्देनजर समग्र विकास की योजना बनाई गई है। इन जिलों का क्षेत्रफल 20,000 स्क्वायर किलोमीटर और आबादी करीब 1.75 करोड़ है।
केडीए के मुख्य नगर नियोजक मनोज कुमार ने बताया कि क्रीडा में शामिल जिलों में 2051 तक की जरूरतें क्या-क्या होंगी, उन्हें कैसे पूरा किया जा सकता है। आवासीय, व्यावसायिक और औद्योगिक क्षेत्र के साथ ही ग्रीनबेल्ट आदि कहां-कहां विकसित होनी है, इसकी कार्ययोजना कंसल्टेंट तैयार करेंगे।
विज्ञापन
22 अप्रैल तक ई-टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। दोपहर में केडीए में हुई प्री बिड मीटिंग में देश के साथ ही जापान, सिंगापुर की सलाहकार कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में केडीए उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल, सचिव अभय कुमार पांडेय सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।