फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Communication skills required for startup success

स्टार्टअप की सफलता के लिए ये हैं शानदार टिप्स, आप भी जानें

Thu, 07 Mar 2019 12:41 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 07 Mar 2019 12:41 PM IST
विज्ञापन
Communication skills required for startup success
प्रतीकात्मक फोटो
कानपुर में अमर उजाला, सीएसए और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार की पहल पर आयोजित तीन दिवसीय ‘उत्थान: अ स्टार्टअप निर्माण’ एग्रिप्रिन्योरशिप कॉन्क्लेव में कानपुर के कई स्कूल और कॉलेजों के छात्रों ने आइडिएशन, फंड रेजिंग और सॉफ्ट स्किल की कार्यशाला में शिरकत की।
विज्ञापन


आइडिएशन कार्यशाला में डॉ. गौर हरि सिंहानिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च (जीएचएस-आईएमआर) के निदेशक प्रो. राकेश प्रेमी ने स्टार्टअप के लिए आइडिया के साथ प्रबंधन को भी जरूरी बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी भी इंसान के दिमाग में कोई भी आइडिया जा सकता है। उस आइडिया का तभी मतलब निकलता है जब आप उसे सही तरीके से और सही समय पर शुरू कर दें। बगैर मैनेजमेंट के स्टार्टअप फेल का चांस बढ़ जाता है। 

स्टार्टअप की सफलता के लिए कम्युनिकेशन स्किल जरूरी
एक्सिस कॉलेज की निदेशक प्रशासन रूबी चावला ने स्टार्टअप या किसी भी नौकरी में कम्युनिकेशन स्किल को जरूरी बताया। बोलीं, अगर आप कम्युनिकेशन में कमजोर हैं तो आपकी बातें लोगों तक नहीं पहुंच सकती। जब लोगों तक आपकी बातें नहीं पहुंचेंगी तो आप अपने स्टार्टअप के लिए अच्छा बाजार नहीं तैयार कर पाएंगे। कम्युनिकेशन स्किल सुधारने के लिए भी तरीका बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed