{"_id":"69122cca3036d511eb0a9589","slug":"committee-gives-jatai-narajgi-on-cmo-directions-to-prevail-action-given-to-dm-etawa-news-c-216-1-etw1004-133263-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: समिति ने सीएमओ पर जताई नाराजगी, डीएम को दिए कार्रवाई प्रचलित करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: समिति ने सीएमओ पर जताई नाराजगी, डीएम को दिए कार्रवाई प्रचलित करने के निर्देश
विज्ञापन
इटावा। विकास भवन के प्रेरणा सभागार में विधान परिषद की विद्युत व्यवस्था संबंधी जांच समिति ने समीक्षा बैठक की। बैठक में इटावा, औरैया और कन्नौज जिलों के कामकाजों की समीक्षा की गई। समिति की ओर से जनपद के स्वास्थ्य विभाग के कामकाज पर नाराजगी जाहिर करते हुए डीएम इटावा को सीएमओ के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई प्रस्तावित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जिले में ट्यूबवेल की संख्या दो विभागों की ओर से अलग-अलग संख्या बताने पर सीडीओ को जांच के निर्देश दिए।
दोपहर लगभग एक बजे शुरू हुई बैठक देर शाम छह बजे तक चलती रही। समिति के सभापति अंगद कुमार सिंह के निर्देशन में हुई बैठक में इटावा के साथ ही औरैया और कन्नौज जिलों के कामकाज की भी समीक्षा की गई। विद्युत समिति रविवार की शाम को इटावा पहुंची थी, लेकिन इटावा में उनकी फ्लीट के साथ एंबुलेंस नहीं चली। समिति के सभी एमएलसी बिना एंबुलेंस के ही पहुंचे। इस पर समिति ने कड़ी नाराजगी जताते हुए सीएमओ को फटकार लगाई। समिति ने सीएमओ से कहा कि एंबुलेंस की जीपीएस रिपोर्ट दें। इसके साथ ही उन्होंने डीएम को निर्देश दिए की सीएमओ के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई प्रस्तावित करें और उसकी सूचना समिति को भी दी जाए। बिजली निगम की ओर से समीक्षा बैठक में बताया गया कि 516 ट्यूबवेल लगे हैं जबकि नलकूप विभाग ने उनकी गिनती 468 बताई। दोनों की संख्या में अंतर होने पर समिति ने नाराजगी जताई और सीडीओ से कहा कि वे इस पूरे प्रकरण की जांच करें कि आखिर दो विभागों की संख्या में इतना अंतर कैसे आ रहा है। इसके साथ ही भरथना विजय राज ने बिजली निगम में तैनात संविदा कर्मियों व एक बाबू को बीते कई साल से जनपद में ही तैनात रहने की शिकायत की। जिसपर समिति की ओर से निगम के अधीक्षण अभियंता से जानकारी ली गई। बीएसए ने दो विद्यालयों में विद्युतीकरण नहीं हुआ है। इस पर समिति ने कहा कि इन दोनों विद्यालयों में भी विद्युतीकरण तत्काल कराया जाए। विभागीय अधिकारियों ने समिति को बताया कि जिला मुख्यालय पर 23 घंटे बिजली आपूर्ति दी जा रही है, इस पर समिति ने कहा कि 24 घंटे बिजली आपूर्ति दी जाए।
समिति ने औरैया के डीएम से कहा कि कितने ट्रांसफार्मर हैं जो बार-बार खराब होते हैं। उनकी जांच कराई जाए और इस समस्या का निस्तारण किया जाए । कहा कि सरकारी विभागों पर जो बिल बकाया है उसकी भी वसूली की जाए। समिति के सदस्य एमएलसी अनूप कुमार गुप्ता, मानवेंद्र सिंह, सतपाल सिंह ने भी अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में इटावा डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ला, कन्नौज डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, औरैया के डीएम इंद्रमणि त्रिपाठी, एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव, कन्नौज के एसपी विनोद कुमार, औरैया के एसपी अभिषेक भारती रहे।