फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Committed suicide by hanging herself with a dupatta in front of her girlfriend, took steps after break in rela

Kanpur Crime: प्रेमिका के सामने दुपट्टे से फंदा लगाकर दी जान, एसओ बोले- संबंध विच्छेद होने पर कदम उठाया

Wed, 27 Sep 2023 01:28 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 27 Sep 2023 01:28 PM IST
सार

Kanpur News: एसओ महाराजपुर अभिषेक शुक्ला ने बताया प्रेमिका से संबंध विच्छेद होने पर रजत सिंह की सुसाइड किए जाने की बात सामने आई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Committed suicide by hanging herself with a dupatta in front of her girlfriend, took steps after break in rela
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में महाराजपुर के गुलाब खेड़ा में प्रेमिका के सामने युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने प्रेमिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। चकेरी के लाल बंगला काजीखेड़ा निवासी रजत सिंह (22) अपनी प्रेमिका के साथ मंगलवार को महाराजपुर घूमने आए थे।

विज्ञापन

वहां किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे नाराज रजत अपनी प्रेमिका का दुपट्टे लेकर फंदे से लटक गया। प्रेमी को फंदे पर लटकता देख युवती ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस बीच वहां से गुजर रहे राहगीर एकत्रित हो गए। उन्होंने देखा कि अब हलचल नहीं हो रही है।
विज्ञापन

इस पर पुलिस को सूचना दी। फोरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य एकत्रित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ महाराजपुर अभिषेक शुक्ला ने बताया प्रेमिका से संबंध विच्छेद होने पर रजत सिंह की सुसाइड किए जाने की बात सामने आई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड को महंगे गिफ्ट दिलाने के चक्कर में बने लुटेरे, धरे गए
कल्याणपुर पुलिस ने गर्लफ्रेंड को महंगे गिफ्ट देने के चक्कर में लुटेरे बने दो शातिरों को दबोच लिया। आरोपियों की पहचान मसवानपुर निवासी तुषार चौहान और सौरभ गिरि के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से लूट का मोबाइल और बाइक बरामद किया है।

थप्पड़ मार कर लूट लिया था मोबाइल
पकड़े गए लुटेरे 22 सितंबर को अर्मापुर गेट के पास विश्वविद्यालय से पत्रकारिता का कोर्स कर रहे छात्र इंद्रेश तिवारी को थप्पड़ मार कर मोबाइल लूट लिया था। पूछताछ में आरोपियों ने गर्लफ्रेंड को महंगे गिफ्ट दिलाने और खुद के महंगे शौक पूरा करने के चक्कर में लूट की वारदात करने की बात कबूल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed