Kanpur: शिकायतों के निस्तारण में कमिश्नरी पुलिस फिसड्डी, 73वीं रैंक मिली…अक्तूबर में पाई थी पहली रैंक
Kanpur News: कानपुर पुलिस ने 125 में 120 अंक प्राप्त किए। यह हाल तब है, जब कुछ दिन पहले ही पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने खुद इस संबंध में सभी थानेदारों व अफसरों के साथ मीटिंग की। सभी को निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण समय पर करें, लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात रहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) की शिकायतों के निस्तारण में कानपुर पुलिस फिसड्डी साबित हुई है। बुधवार को देर शाम शासन की तरफ से रैंकिंग जारी की गई, जिसमें कानपुर पुलिस कमिश्नरी 23 रैंक गिरकर 73वीं रैंक पर पहुंच गई। नवंबर माह में कानपुर पुलिस 50वीं रैंक पर थी। इस बार चार थानों की वजह से रैंकिंग और नीचे चली गई। बाकी सभी 46 थानों में पहली रैंक प्राप्त की है।
कानपुर पुलिस कमिश्नरी नवंबर महीने में 50वीं रैंक पर थी। इस बार की रैंकिंग में ग्वालटोली थाना 1307वीं, हरबंशमोहाल 1448, कोतवाली 1448 और चौबेपुर 1588वीं रैंक पर रहा। कानपुर पुलिस ने 125 में 120 अंक प्राप्त किए। यह हाल तब है, जब कुछ दिन पहले ही पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने खुद इस संबंध में सभी थानेदारों व अफसरों के साथ मीटिंग की। सभी को निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण समय पर करें, लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात रहा।
अक्तूबर में पाई थी पहली रैंक
अक्तूबर 2024 की आईजीआरएस रैंकिंग में कानपुर पुलिस ने पहली रैंक प्राप्त की थी। इस दौरान सभी पचास थानों ने रैंक वन प्राप्त की थी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इस मुकाम को फिर से हासिल करने का प्रयास किया जाएगा।