फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   commission Agent robbed Six lakh in Damodar nagar

दामोदर नगर में कमीशन एजेंट से छह लाख लूटे

Sun, 21 Jun 2015 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Sun, 21 Jun 2015 02:13 AM IST
विज्ञापन
commission Agent robbed Six lakh in  Damodar nagar
बाइक सवार लुटेरों ने शनिवार देर रात दामोदर नगर में स्कूटी सवार किराना कमीशन एजेंट को तमंचा अड़ा कर छह लाख रुपए लूट लिए। विरोध करने पर लुटेरे हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। सूचना पर बर्रा एसओ फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की।
विज्ञापन


दामोदर नगर के रहने वाले सोनू केसरवानी नयागंज बाजार में किराना कमीशन एजेंट हैं। शनिवार रात को करीब 11 बजे वह बाजार से घर लौट रहे थे। सोनू ने बताया कि वह घर से सौ मीटर पहले ओरियंटल बैंक के सामने पहुंचे ही थे कि पीछे से आए बाइक सवार दो लुटेरों ने ओवरटेक करते हुए उनकी स्कूटी रोक ली और पीछे बैठे युवक ने झट से कमर में तमंचा अड़ा दिया। कहा शोर मचाया तो गोली मार देंगे।
विज्ञापन


इसके बाद दो बाइकों से चार लुटेरे और आ गए। जान से मारने की धमकी देते हुए उनमें से एक ने कनपटी पर पिस्टल रख दी और स्कूटी की चाबी निकाल ली। दूसरे लुटेरे ने स्कूटी की चाबी से डिग्गी खोली और छह लाख रुपयों से भरा बैग निकाल लिया। फिर बैग लेकर हवाई फायरिंग करते हुए हाईवे की ओर भाग निकले। लुटेरों के जाने के बाद सोनू ने शोर मचाया तो मुहल्ले वालों को लूट की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनू ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। बर्रा एसओ माणिक चंद्र पटेल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सोनू ने बर्रा थाने में लुटेरों के खिलाफ तहरीर दी। एसओ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर लुटेरों की धरपकड़ का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed