फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   comment against Chief Minister on Facebook

फेसबुक पर मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर मचा बवाल, एसओ ने कही ये बात

Thu, 18 Oct 2018 10:13 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 18 Oct 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
comment against Chief Minister on Facebook
डेमो पिक
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में फेसबुक पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में भाजपा नेता ने थाने में तहरीर दी है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री व विधानपरिषद सदस्य अशोक कटारिया ने अपनी फेसबुक आईडी से इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज करने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अभिनंदन किया था। पूर्व युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष करन सिंह ने प्रदेश महामंत्री की पोस्ट शेयर की। उसी पर कंपिल थाना क्षेत्र के गांव विल्हा निवासी व्यक्ति ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी की।
विज्ञापन



इससे नाराज भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष लालाराम शाक्य, संगठन के अन्य लोगों के साथ गुरुवार को थाने पहुंचे। पूर्व युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष करन सिंह ने विल्हा गांव निवासी व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी है। इस दौरान भाजपा पिछड़ा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष आकाश राजपूत, युवा मोर्चा के अध्यक्ष सत्यवर्धन सिंह, हिंदू युवा वाहिनी के देवेश राजपूत, संतोष शाक्य, अजीत कुमार, आलोक राजपूत मौजूद रहे। एसओ महेंद्र नाथ त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed