{"_id":"608d2202e2929d5bd903ffa6","slug":"commendable-work-of-jalaun-police-wedding","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फरिश्ता बनकर आई खाकी: जनातियों-बारातियों में चले लाठी-डंडे, भाग खड़ा हुआ दूल्हा, पुलिस ने शादी की रस्में पूरी कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरिश्ता बनकर आई खाकी: जनातियों-बारातियों में चले लाठी-डंडे, भाग खड़ा हुआ दूल्हा, पुलिस ने शादी की रस्में पूरी कराई
Sat, 01 May 2021 03:11 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 01 May 2021 03:11 PM IST
सार
अंधेरे का फायदा उठाकर दूल्हा सहित बाराती भाग गए। सूचना पर कोतवाल बीएल यादव पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दूल्हे को घर से बुलवाकर शादी की रस्में पूरी कराई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के जालौन जिले के माधौगढ़ में डीजे के गाने को लेकर जनातियों-बरातियों में कहासुनी हो गई। शराब के नशे में धुत बरातियों ने जनातियों के रिश्तेदार की पिटाई कर दी। इसी को लेकर दोनों पक्ष में लाठी-डंडे चलने लगे, जिसमें आधा दर्जन बराती चुटहिल हो गए।
अंधेरे का फायदा उठाकर दूल्हा सहित बराती भाग गए। सूचना पर कोतवाल बीएल यादव पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कोतवाल ने दूल्हे के पिता, लड़की के पिता सहित परिजनों को वैठाकर मामला शांत कराया। दूल्हे को घर से बुलवाकर शादी की रस्में पूरी कराई।
कोतवाली क्षेत्र के गांव खुदातपुरा निवासी सोवरन सिंह की पुत्री सुलोचना देवी उर्फ ज्योती की शादी रामपुरा थाना क्षेत्र के गांव सिलउआ निवासी इंद्रवीर सिहं चौहान के पुत्र आशीष सिहं के साथ तय थी। बरात सिलउआ से शुक्रवार को आई थी।

देर रात डीजे की धुन पर बराती नाचते हुए दरवाजे पर आ रहे थे। डीजे के गाने को लेकर शराब के नशे में धुत बरातियों ने लड़की के जीजा रमेश सिंह, फूफा सूबेदार सिंह के साथ मारपीट कर दी। यह बात जनातियों को नागवार लगी।
जनातियों ने डांस कर रहे बरातियों की पिटाई कर दी। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। जिसमें आधा दर्जन लोग चुटहिल हो गए। अंधेरे का फायदा उठाते हुए दूल्हा, बरात सहित भाग खड़ा हुआ। सूचना पर कोतवाल बीएल यादव पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे।
पुलिस ने मामला शांत कराया। शादी की रस्में पूरी कराई। कोतवाल बीएल यादव का कहना है कि दोनों पक्ष के लोगों से कह दिया गया है कि किसी भी तरह का विवाद होता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के इस कार्य की हर कोई सराहना करता दिखा।