फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Come O Sherawali, I call you...

Kanpur News: आजा ओ शेरावाली तुम्हें बुलाते हैं...

Mon, 16 Sep 2024 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Come O Sherawali, I call you...
जसवंतनगर। नगर में तालाब किनारे लालजी साहब के बाग में भगवती जागरण का आयोजन किया गया। देवी जागरण में रात भर भक्त देवी गीतों और माता की भेंटों पर झूमते गाते रहे।
विज्ञापन

देवी जागरण का शुभारंभ पं धर्मेंद्र वशिष्ठ गणेश पूजन के साथ किया। इसके बाद अखण्ड ज्योति जलाई गई। तुलना हाथरसी ने सबसे पहले गणेश वंदना की और इसके बाद आ जाओ शेरावाली तुम्हें बुलाते हैं गीत गाकर माता का आवाहन किया। इसके बाद भजन गायिका प्रिया जैन ने कौन कहता है भगवान आते नहीं, मां यशोदा के जैसे बुलाते नहीं गाकर श्रद्धालु श्रोताओं का मन मोह लिया । मथुरा से आए गायक कलाकार बंटू शर्मा ने चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है सुंदर भजन प्रस्तुत किया। हाथरस से आए रवि खन्ना ने भोले को भोले मेरे यार को मना ले भजन प्रस्तुत किया । गायिका अंजली यादव ने तू क्यों नहीं लो रे मैया की चुनरी देवी गीत प्रस्तुत किया। जागरण में बीच बीच में आकर्षक झांकियां भी दिखाई गईं। आयोजन समिति के बटेश्वर दयाल प्रजापति , प्रकाश चंद्र झा, अशोक अरोड़ा, रमेश जैन, मनोज गुप्ता बॉबी, पवन दुबे, पंकज पाठक, प्रदीप चौरसिया ने जागरण पूर्ण होने के बाद प्रसाद वितरण किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed