{"_id":"5d99aefa8ebc3e012c65375b","slug":"combo-pack-sale-on-festival-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खरीदारी के मौसम में साड़ी के साथ मैचिंग पर्स और सैंडल का कॉम्बो पैक, बेहद आकर्षक है ये ऑफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरीदारी के मौसम में साड़ी के साथ मैचिंग पर्स और सैंडल का कॉम्बो पैक, बेहद आकर्षक है ये ऑफर
Sun, 06 Oct 2019 05:19 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 06 Oct 2019 05:19 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : गूगल
साड़ी के साथ मैचिंग पर्स और सैंडल का कॉम्बो पैक सूरत के व्यापारियों ने शहर के कपड़ा बाजार में उतारा है। व्यापारियों ने इसे हाथों-हाथ लेकर बड़े ऑर्डर भी दिए हैं। वहीं लंबे समय तक सुस्ती की मार झेल चुके कपड़ा बाजार में नवरात्र से रौनक आने लगी है।
नौघड़ा कपड़ा कमेटी के अध्यक्ष शेष नारायण त्रिवेदी ने बताया कि सूरत के व्यापारियों ने करवाचौथ, दिवाली पर्व को ध्यान में रखकर नई वैरायटी बाजार में उतारी है। साड़ी के साथ उसी रंग की सैंडल और पर्स भी पेश किए गए हैं। इनकी कीमत 500 से 1500 रुपये तक है।

आकर्षक डिजाइन वाले इस पैक को पहली बार बाजार में लाया गया है जिसे व्यापारी खासा पसंद कर रहे हैं। कपड़ा व्यापारी श्रीकृष्ण गुप्ता ने बताया कि बीते चार-पांच महीने बाजार के लिए बड़े मुश्किल भरे रहे थे। अब इसमें सुधार दिख रहा है। ग्राहक आने लगे हैं और अच्छी खरीदारी कर रहे हैं।
साड़ी और सूट के कपड़ों की अच्छी मांग है। उनके मुताबिक इस बार सहालग तेज रहने से अभी से खरीदारी शुरू हो गई हो रही है। कड़ाके की ठंड के अनुमान से गर्म कपड़ों की भी मांग व्यापारी कर रहे हैं।
साड़ी और सूट के कपड़ों की अच्छी मांग है। उनके मुताबिक इस बार सहालग तेज रहने से अभी से खरीदारी शुरू हो गई हो रही है। कड़ाके की ठंड के अनुमान से गर्म कपड़ों की भी मांग व्यापारी कर रहे हैं।