फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Colors of dance, poetry and art seen in Vividhotsav

CSJMU: विविधोत्सव में दिखे नृत्य, काव्य व कला के रंग, प्रतिभागियों ने किया कला का प्रदर्शन

Tue, 15 Apr 2025 11:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 15 Apr 2025 11:37 PM IST
सार

सीएसजेएमयू में आयोजित युवा महोत्सव में कई कार्यक्रम आयोजित हुए। प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Colors of dance, poetry and art seen in Vividhotsav
सीएसजेएमयू विविधोत्सव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्रपति शाहूजी महाराज विवि में आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव विविधोत्सव में मंगलवार को लोक नृत्य, पेंटिंग, वाद-विवाद प्रतियोगिता व काव्य पाठ जैसे कार्यक्रम हुए। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि महोत्सव युवाओं को प्रतिभा दिखाने, नए विचारों का आदान-प्रदान करने और एक दूसरे से जुड़ने का मंच प्रदान कर रहा है।
विज्ञापन


भाषा विभाग में काव्य पाठ का आयोजन हुआ। एसबीएम विभाग में प्रोडक्ट डिजाइनिंग प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी नवीन सोच और डिजाइनिंग कौशल का प्रदर्शन किया। सस्टेनेबल फैशन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने टिकाऊ वस्तुओं से पोशाकें बनाईं। इस दौरान मिस्टर एंड मिस फेस्ट प्रतियोगिता भी हुई। भाषा विभाग में हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता में युवाओं ने राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर अपनी राय रखी।
विज्ञापन

Colors of dance, poetry and art seen in Vividhotsav
सीएसजेएमयू विविधोत्सव - फोटो : अमर उजाला
स्कूल ऑफ बेसिक साइंस के हॉल में अनप्लग्ड म्यूजिक, बैंड वॉर का आयोजन हुआ। कला विभाग में हुई टी-शर्ट पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता को उकेरा। ऑन-द-स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने मिले विषय पर अपनी कला का प्रदर्शन किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed