फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   College student on campus rape

कॉलेज कैंपस में छात्रा से रेप

Fri, 09 Oct 2015 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Fri, 09 Oct 2015 02:38 AM IST
विज्ञापन
College student on campus rape

गांधीग्राम के जमुना देवी इंटर कॉलेज कैंपस में बुधवार दोपहर 11वीं की छात्रा से कॉलेज के ही दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने रेप किया। विरोध करने पर उसे पीटा और मुंह खोलने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी।

विज्ञापन


रात में छात्रा की हालत बिगड़ने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। परिजनों के वूमेन पावर लाइन (1090) पर शिकायत दर्ज कराने पर देर रात चकेरी पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


छात्रा के पिता एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करते हैं। मां कालेज की प्रिंसिपल के घर में काम करती है। इसलिए प्रिंसिपल ने उन्हें कालेज कैंपस में एक आवास दे रखा है। पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी 14 साल की बड़ी बेटी इसी कालेज में 11वीं की छात्रा है। बुधवार को वह ड्यूटी पर थे। पत्नी बेटे के साथ बाजार और छोटी बेटी कोचिंग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में बड़ी बेटी अकेली थी। छात्रा के अनुसार शाम को कालेज की छुट्टी होने पर चपरासी राजेश और कृष्ण कुमार उसके घर में घुस गए। कृष्ण कुमार ने हाथ-पैर पकड़ लिए और राजेश ने रेप किया। इसके बाद दोनों उसे धमकी देकर भाग निकले।

शिक्षक पर छेड़खानी का आरोप, हंगामा
कानपुर। कमला नगर स्थित सर पद्मपत सिंघानियां एजूकेशन सेंटर स्कूल की 11 वीं की छात्राओं ने कॉमर्स शिक्षक हर्षमोहन सिंह पर छेड़खानी और अश्लीलता का आरोप लगाया है। आक्रोशित परिजनों ने शिक्षक को स्कूल से हटाने की मांग करते हुए हंगामा किया। मामला बढ़ता देख प्रिंसिपल ने शिक्षक को सस्पेंड करते हुए जांच की बात कही तो मामला शांत हुआ।

स्कूल की 15 से अधिक छात्राओं ने बताया कि पिछले कई दिनों से कॉमर्स के 62 वर्षीय शिक्षक हर्षमोहन सिंह क्लास में अश्लील बातें करने के साथ ही मौका मिलते ही छेड़खानी करते हैं। छात्राओं ने बताया कि मामले की शिकायत कुछ दिन पूर्व प्रिंसिपल से की थी। इसके बाद भी प्रिंसिपल ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की।

इससे आक्रोशित परिजनों ने गुरुवार को एकजुट होकर कार्रवाई के लिए हंगामा किया। परिजन शिक्षक को तत्काल स्कूल से हटाने की बात पर अड़ गए। इस पर प्रिंसिपल ने छात्राओं के परिजनों की लिखित शिकायत पर शिक्षक को सस्पेंड कर दिया। परिजनों ने मामले की शिकायत आईजी से भी मिलकर की है।

प्रिंसिपल वीरेन्द्र मुदगिल ने बताया कि छात्राओं के आरोपों की जांच के लिए स्कूल में एक जांच कमेटी बनाई गई है। आरोप सही पाए गए तो कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

छात्रा के मुताबिक आरोपियों की धमकी से वह इतना डर गई थी कि मां और पिता के घर लौटने के बाद भी उन्हें कुछ नहीं बताया। देर रात उसकी हालत बिगड़ गई। तब मां को पूरा घटनाक्रम बताया।

टॉपर छात्रा डिप्रेशन में

कानपुर। पिता ने बताया कि बेटी मेधावी है। हाईस्कूल में उसके 86 प्रतिशत अंक थे। वह बेटी को पढ़ाकर अफसर बनाना चाहते हैं। पर, वारदात के बाद से वह डिप्रेशन में है। घटना को याद कर वह बार-बार रोने लगती है।

एक आरोपी की तीन बेटियां
कृष्ण कुमार के चार बच्चों में तीन बेटियां हैं। बड़ी बेटी बीएड कर रही है। कृष्ण कुमार ने खुद पर लगे आरोप को निराधार बताया है। उसका कहना है कि वह यदा-कदा छात्रा के घर जाता था। पढ़ाई में उसकी मदद करता था।


वहीं राजेश ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया। राजेश के दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर चुका है। छोटा बेटा 11वीं का छात्र है।

करते थे छेड़छाड़ धमकाते भी थे

छात्रा ने पुुलिस को बताया कि राजेश और कृष्ण कुमार तीन महीने से उसे परेशान कर रहे थे। दोनों उससे छेड़छाड़ करते थे। किसी को न बताने की धमकी भी देते थे। वारदात के दिन राजेश के कमरे में आने से पहले कृष्ण कुमार ने उससे छेड़छाड़ की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed