{"_id":"68546394e530ef3c250dd0f8","slug":"college-management-is-angry-over-the-demolition-of-the-bicycle-stand-wall-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-128042-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: साइकिल स्टैंड की दीवार गिराने पर कॉलेज प्रबंधन में नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: साइकिल स्टैंड की दीवार गिराने पर कॉलेज प्रबंधन में नाराजगी
Fri, 20 Jun 2025 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 20 Jun 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। नगर पंचायत और अकबरपुर इंटर काॅलेज के बीच साइकिल स्टैंड की जमीन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। गुरुवार को साइकिल स्टैंड की दीवार गिराए जाने पर काॅलेज प्रधानाचार्य ने नगर पंचायत पर आरोप लगाए। साथ ही मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही है।
इंटर कॉलेज के सामने बने साइकिल स्टैंड के स्थान पर नगर पंचायत चिल्ड्रन पार्क बनाने जा रहा है। कॉलेज के प्रधानाचार्य भारत सिंह ने बुधवार को चिल्ड्रन पार्क बनाने पर रोक लगाए जाने व चयनित स्थल को कॉलेज की जमीन बताते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की थी।
उन्होंने बताया कि शिकायत के बाद ही नगर पंचायत ने गुरुवार शाम को साइकिल स्टैंड की चारदीवारी को जेसीबी से गिरवा दी है। बताया कि साइकिल स्टैंड की भूमि वर्ष 1952 से विद्यालय की आवश्यकता के अनुसार उपयोग में है। यहां विद्यालय की चारदीवारी और गेट लगा है। प्रतिदिन हजारों छात्र छात्राएं इसमें अपनी साइकिल खड़ी करते हैं। नगर पंचायत द्वारा इस स्थान पर जबरन चिल्ड्रन पार्क बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
बिना किसी नोटिस के ऐसी तोड़फोड़ करना असंवैधानिक और तानाशाही है। उन्होंने कहा कि विद्यालय की संपत्ति को जबरन नुकसान पहुंचाने के लिए वह शुक्रवार को मामले की रिपोर्ट दर्ज कराएंगे। साथ ही नगर पंचायत के इस कृत्य से विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों में आक्रोश है। इसके विरोध में आंदोलन चलाएंगे। परिणामों की जिम्मेदार अब नगर पंचायत होगी।