फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cold reduces pulse rate, 20 patients get pacemakers every day

Kanpur News: ठंड से घट रही पल्स रेट, रोज 20 रोगियों के लग रहा पेसमेकर

Sat, 15 Nov 2025 02:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Cold reduces pulse rate, 20 patients get pacemakers every day
कानपुर। ठंड से दिल की बिजली कम हो रही है। इससे रोगियों का पल्स रेट सामान्य 70 के स्थान पर घटकर 35 तक आ जा रहा है। रोगी अर्द्ध बेहोशी की स्थिति में कार्डियोलॉजी आ रहे हैं। साथ ही हार्ट अटैक के रोगी बढ़ गए हैं। ज्यादातर रोगियों को तड़के एंजाइना का दर्द उठ रहा है। कार्डियोलॉजी में औसत 20 पेसमेकर प्रतिदिन लग रहे हैं। रोगियों का गंभीर हालत में इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

एलपीएस कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट के निदेशक प्रोफेसर राकेश कुमार वर्मा ने बताया कि जाड़े में रोगियों के हृदय के एबी नोड और एसए नोड में सुस्ती आ जा रही है। इनसे हृदय में विद्युत तरंगों का प्रवाह होता है। इसी से व्यक्ति के हृदय की पल्स रेट सामान्य रहती है। पल्स रेट नीचे चले जाने से रोगी अचानक बेहोश हो सकता है। इसके अलावा मौत भी हो सकती है। जो रोगी आ रहे हैं, उन्हें तत्काल अस्थायी पेस मेकर लगाकर स्थिर किया जा रहा है। इसके बाद स्थायी पेस मेकर लगा दिया जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गुरुवार को हार्ट अटैक के 68 रोगी आए। शुक्रवार शाम पांच बजे तक 40 रोगी भर्ती किए गए। जाड़े में हार्ट अटैक के मामले बढ़ जाते हैं। रोगियों को अपनी दवा की खुराक दुरुस्त करा लेनी चाहिए। गर्मी के दिनों की खुराक लेने वालों का बीपी अचानक बढ़ सकता है। इससे हार्ट अटैक आने का खतरा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
डेंगू के पांच, ब्रेन स्ट्रोक के छह रोगी
-हैलट इमरजेंसी में शुक्रवार शाम चार बजे तक 46 रोगी भर्ती किए गए। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. बीपी प्रियदर्शी ने बताया कि पांच रोगियों में डेंगू की पुष्टि हुई है। ब्रेन स्ट्रोक के छह रोगी आए। इनमें तीन रोगियों को हेमरेज हो गया था। इसके अलावा ओपीडी में जुकाम, खांसी, बुखार तथा सांस फूलने के लक्षणों वाले रोगियों की भरमार रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed