{"_id":"584ecd5c4f1c1b666f649a9d","slug":"cold-and-fog-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाड़कंपाऊ ठंड ने छीनीं 4 जिंदगियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाड़कंपाऊ ठंड ने छीनीं 4 जिंदगियां
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 12 Dec 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
सर्दी का सितम मंगलवार को भी जारी रहेगा, कोहरा छाया रहेगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीतलहर और हाड़कंपाऊ ठंड ने कानपुर में अपना कहर बरपा रखा है। सोमवार को कानपुर नगर के अलावा आसपास के तमाम जिलों में घना कोहरा छाया रहा। गलन बढ़ती जा रही है। ठंड के चपेट में आने से 4 लोगों की मौत हो गई। इनमें से तीन लोग कानपुर के ही हैं।
विज्ञापन
भोगनीपुर तहसील के शाहजहांपुर गांव में रोड किनारे डेरा डाले लोहार अमित ने बताया कि उसकी मां रूपा देवी (50) को ठंड लग गई थी। इलाज के लिए उन्हें कानपुर ले जाया गया। सोमवार को उनकी मौत हो गई। सिकंदरा तहसील के पिंडार्थू निवासी रामजीवन दिवाकर ने बताया उसके पिता भोगीराम (65) को दो दिन पहले ठंड लग गई थी। उन्हें हवासपुर सीएचसी ले जाया गया। यहां से जिला अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। वहीं राजपुर निवासी सोमचंद्र ने बताया कि उसकी मां सत्यवती (65) बीमार हो गई थीं। कानपुर में डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें ठंड लग गई है। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जूही में एक अधेड़ की ठंड से मौत हो गई। शव सड़क किनारे पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई भी उसके बारे में नहीं बता सका। इसी तरह औरैया में ठंड लगने से रमाकुमारी (70) ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
बर्फीली हवाओं से बढ़ी गलन
उत्तराखंड की बर्फीली पहाड़ियों से होकर आने वाली पछुआ हवाओं ने सोमवार को मौसम का मिजाज सर्द रखा। गलन भरी हवाएं चलीं और शहरवासी कांप गए। आईआईटी के मौसम विज्ञानियों का कहना है कि सर्दी का सितम मंगलवार को भी जारी रहेगा। कोहरा छाया रहेगा। उत्तर-पश्चिम की हवाओं की वजह से सोमवार को मौसम का मिजाज बदल गया। अधिकतम पारा लुढ़ककर 19 डिग्री सेल्सियस आ गया। यह सामान्य (24) से पांच डिग्री कम है। रविवार को अधिकतम पारा था। न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वातावरण की नमी भी बढ़ी है। यही गलन को बढ़ाती है। सुबह की नमी 100 फीसदी और दोपहर की नमी 52 फीसदी हैं। तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में आए तूफान का हल्का असर देखने को मिला। मैदानी क्षेत्रों को सर्द करने वाली हवाएं 15 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलीं।
विज्ञापन