फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cognac Workshop on Cognitive Science In IIT Kanpur

अांखे पढ़ने की अद्भुत कला बनी बेहतरीन करियर का ऑप्शन, यहां दी जा रहीं कई अहम जानकारियां

Thu, 27 Jul 2017 04:51 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 27 Jul 2017 04:51 PM IST
विज्ञापन
Cognac Workshop on Cognitive Science In IIT Kanpur
डेमो पिक
अांखे पढने की अदभुत कला अब अाप के लिए बेहतरीन करियर का ऑप्शन बन सकती है। इंसानी हाव-भाव काे एक बार में नाेटिस कर लेना हर किसी के बस की बात नही पर अगर इस हूनर में अाप माहिर हैं। ताे आप भी अपनी जिंदगी संवार सकते हैं। 
विज्ञापन


आंखें पढ़ने की कला में भी करियर
‘आंखें पढ़ने की कला छात्रों को एक बेहतर करियर का विकल्प दे रही हैं। मनोविज्ञान की भाषा, रक्षा, शोध आदि क्षेत्रों में आई ट्रेकिंग (आंखें पढ़ना) का खूब इस्तेमाल किया जा रहा है।’ यह बातें बुधवार को इलाहाबाद विश्वविद्यालय की डॉ. सुप्रिया रे ने कही।
विज्ञापन

 

वह आईआईटी कानपुर में चल रही बोल-चाल व लेखन में प्रायोगिक तौर तरीकों पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला में बोल रही थी। डॉ. रे ने कहा कि आंखों की हलचल किसी मनुष्य के दिमाग में क्या चल रहा है उसके बारे में भी बताती हैं और इसके जरिये किसी व्यक्ति से कैसे बात करनी है उसके भी संकेत दिमाग से मिलने लगते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन



इससे पहले सेंट्रल यूनिवर्सिटी आफ हैदराबाद के सेंटर आफ न्यूरल एंड काग्निटिव साइंस के प्रमुख डॉ. रमेश मिश्रा ने बहुभाषा विषय पर किए शोध से छात्रों को अवगत कराया। इस दौरान डॉ. रमेश मिश्रा और डॉ. एआरके वर्मा ने छात्रों के साथ संवाद किया। इस दौरान वर्मा ने कहा कि भारत में कई भाषाओं की जानकारी को प्रतिष्ठा से जोड़ा जाता है जबकि विदेशों में यह लोगों को प्रेरणा देने का बेहतर माध्यम बनती है। 


आंखें बताएंगी इंसानी सोच’
आईआईटी कानपुर में काग्नेटिव साइंस पर चार दिवसीय कॉग्नेक्स वर्कशॉप शुरू आई ट्रैकिंग एक ऐसा तरीका है जिससे इंसानी फितरत, उनकी सोच का अध्ययन किया जा सकता है। इस पर रिसर्च चल रहा है और काफी हद तक यह कामयाब भी हुआ। सोमवार को यह बातें आईआईटी कानपुर में आयोजित ‘कॉग्नेक्स वर्कशॉप’ के शुभारंभ समारोह में विशेषज्ञों ने कहीं। 28 जुलाई तक चलने वाले इस वर्कशॉप में काग्नेटिव साइंस (संज्ञानात्मक विज्ञान) की जानकारी दी जाएगी। इसके लिए कश्मीर विश्वविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय जैसे अनेक शैक्षिक संस्थानों से छात्र आए हुए हैं। शुभारंभ आईआईटी के निदेशक प्रो. इंद्रनील मन्ना ने किया उन्होंने कहा कि काग्नेटिव साइंस में रिसर्च वर्क के लिए काफी संभावनाएं हैं। इसलिए आप लोगों को काफी कुछ करने का मौका मिलेगा। इस दौरान इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के डॉ. नारायण श्रीनिवासन, प्रो. हरीश कार्णीक, ह्यूूमेनिटिज एंड सोशल साइंसेज के असिस्टेंट प्रोफेसर अर्क वर्मा सहित कई विशेषज्ञ मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed