{"_id":"68531dfce54d65e9db03773a","slug":"coaching-teacher-made-pornographic-video-and-blackmailed-kanpur-news-c-362-1-ka11002-125760-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कोचिंग टीचर ने अश्लील वीडियो बना किया ब्लैकमेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कोचिंग टीचर ने अश्लील वीडियो बना किया ब्लैकमेल
विज्ञापन
कानपुर। बाबूपुरवा थानाक्षेत्र निवासी छात्रा ने कोचिंग शिक्षक पर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। छात्रा के पिता ने बाबूपुरवा कोतवाली में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
छात्रा के पिता ने बताया कि बेटी इलाके के एक कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा है। इलाके का युवक युसुफ उसे कोचिंग पढ़ाने के लिए घर आता था। इस दौरान उसने डरा-धमकाकर बेटी के साथ कई बार अश्लील हरकतें की। साथ ही अपने मोबाइल से छात्रा के अश्लील वीडियो और फोटो भी ले लिए।
इन्हें वायरल करने की धमकी देकर वह आए दिन बेटी के साथ मनमानी करने लगा। बेटी ने आरोपी की हरकतों के बारे में बताया तो उससे कोचिंग बंद कराकर दूसरी जगह भेजने लगे। नाराज होकर आरोपी ने सोमवार सुबह कोचिंग जाते समय छात्रा को रोककर साथ चलने का दबाव बनाया और वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
विज्ञापन
बेटी ने चिल्लाना शुरू किया तो राहगीरों को जुटता देख आरोपी भाग निकला। इंस्पेक्टर बाबूपुरवा अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि आरोपी शिक्षक की तलाश की जा रही है।