फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Coaching institutes claim better results

कोचिंग संस्थानों का बेहतर रिजल्ट का दावा

Mon, 13 Jun 2016 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Mon, 13 Jun 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
Coaching institutes claim better results
किदवई नगर वाई ब्लाक अभिषेक गुप्ता नवनीत गुप्ता की कोचिंग में विभोर पोरवाल रैंक 120 को उठाकर खुशी मनाते स्टूडेंटस व टीचर - फोटो : amarujala
कानपुर। जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) एडवांस 2016 में भाभा क्लासेस का डंका बजा है। सुपर-35 बैच के ज्यादातर स्टूडेंटों का सेलेक्शन हो गया है। जो रिजल्ट मिला है, उसके मुताबिक 250 स्टूडेंटों को सफलता मिली है। फिजिकली डिसेबिल्ड की ओबीसी कैटेगरी से आल इंडिया में पहली रैंक पाने वाले नीलेश वर्मा ने भाभा क्लासेस से पढ़ाई की है। शशि कुमार की आल इंडिया रैंक पांचवीं है। तमाम गरीब मेधावियों का भी सेलेक्शन हुआ है। 
विज्ञापन

स्कूल ऑफ मैथमेटिक्स किदवई नगर का रिजल्ट भी अच्छा है। विभोर पोरवाल ने 120वीं रैंक हासिल करके सिटी का मान बढ़ाया है। विभोर सिटी के सेकेंड टॉपर हैं। निदेशक अभिषेक गुप्ता और नवनीत गुप्ता ने बताया कि संस्थान के 200 स्टूडेंटों का सेलेक्शन हुआ। दीपांकर गुप्ता को 834, अनीस कुमार की 1622, वैशाली सिंह को 3342, करमेश अग्रवाल को 3945, पार्थ गुप्ता को 5023, नवनीत सिंही को 6593 और रिषभ गुप्ता को 6795 रैंक मिली है। आईआईटी कॉलरा शुक्ला का रिजल्ट अच्छा है। निदेशक राजेश तिवारी ने बताया कि फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स की पढ़ाई करने वाले 24 स्टूडेंट सेलेक्ट हुए हैं। 
विज्ञापन

कॅरियर क्रेव एजूकेशन सेेंटर के निदेशक श्रवण कटियार ने बताया कि जसकरन सिंह की 624वीं रैंक है। जसकरन की सिटी में पांचवीं रैंक है। वह यूनाइटेड पब्लिक स्कूल के छात्र रहे हैं। अभिनव शुक्ला की 2567, रत्नेश आनंद की 3033, अमित कुमार 
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंह की 2128, कणाद रजत प्रताप की 7208 और वरुण सिंह की 9500 रैंक है। जीत जेईई ट्यूटोरियल्स के निदेशक सुधांशु मिश्रा ने बताया कि पुष्कर दीक्षित की 463 रैंक है।
पुष्कर की सिटी में चौथी रैंक है। वह डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजूकेशन सेंटर अवधपुरी के छात्र हैं। संस्थान की प्रिया मिश्रा ने बताया कि सोमिल गुप्ता, हर्ष जायसवाल, जसकीरत सिंह, ह्दयांश विज, अंजली  अरोड़ा, अंशिका सिंह और वसीम का सेलेक्शन भी हुआ है। जेईई एक्सपर्ट सिविल लाइंस और बर्रा के निदेशक मनोज शर्मा ने कहा कि जेईई एडवांस में 42 स्टूडेंटों का सेलेक्शन हुआ है। पुष्कर दीक्षित की रैंक 463वीं है। अभिषेक यादव की 1348, अमन सिंहल की 1604, राहुल सक्सेना की 2033वीं रैंक है। 
टॉप करने की नहीं थी उम्मीद ः अमन
जयपुर (ब्यूरो)। जयपुर के रहने वाले अमन और कुणाल ने अमर उजाला को बताया कि उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि वे टॉप पांच में आ सकते हैं। अमन का कहना है कि वह टॉप 20 में आने की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन टॉप कर जाएंगे, ऐसा सोचा नहीं था। कुणाल ने कहा कि वह सोच रहे थे कि टॉप 100 में आ जाते, तो भी संतुष्ट होते। अमन और कुणाल ने बताया कि दोनों ने कोचिंग संस्थान के साथ घर में भी पढ़ाई में निरंतरता बनाए रखी। दोनों ने बताया कि पढ़ाई को लेकर उनके ऊपर उनके परिजनों का कोई दबाव नहीं था। दोनों के ही पिता इंजीनियर हैं और मां गृहणी हैं।
तैयारी पर दबाव में नहीं आया: भावेश
यमुनानगर (ब्यूरो)। जेईई एडवांस में देशभर में दूसरी रैंक हासिल करने वाले यमुनानगर के भावेश का मानना है कि परीक्षा की तैयारी को लेकर वह हमेशा सकारात्मक रहे और यही उनकी सफलता का मूलमंत्र है। आईआईटी रुड़की जोन में पहली रैंक हासिल करने वाले भावेश फिलहाल मुंबई आईआईटी की तैयारी में है। उनका लक्ष्य सफल इंजीनियर बनने का है। उन्होंने बताया कि परीक्षा की तैयारी को लेकर वह कभी दबाव में नहीं आए और न ही पढ़ाई के लिए कोई नियम बनाया। दिक्कत आने पर सीनियर्स व स्टाफ और माता-पिता से सहयोग लेता। हरबंसपुरा कॉलोनी निवासी भावेश ने 372 में से 312 अंक हासिल कर आल इंडिया में सेकंड रैंक हासिल की है। 
गेल उत्कर्ष के 55 स्टूडेेंट सफल
कानपुर (ब्यूरो)। कारपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के तहत संचालित गेल इंडिया के गेल उत्कर्ष सुपर-100 का रिजल्ट भी शानदार है। इसमें गरीब मेधावियोें का एडमिशन होता है। गेल इंडिया ने 94 में से 55 स्टूडेेंटों के जेईई एडवांस में सेलेक्शन का दावा किया है।  जेईई एडवांस का रिजल्ट आने के बाद गेल उत्कर्ष सुपर-100 ने प्रेस कांफ्रेंस की। गेल की एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर कारपोरेट रिलेशंस वंदना चनना, चीफ मैनेजर ज्योति कुमार और सीएस मजीठिया ने कहा कि दो लाख रुपये से कम आय वाले परिवार से जुड़े स्टूडेेंटों को स्कॉरशिप देकर पढ़ाया गया। अब रिजल्ट अच्छा आया है। मिथिलेस कुमार की रैंक 220 है। जितेंद्र धाकड़ की 328वीं रैंक है। अभिषेक सिंह की 355, आकाश अहिरवार की 385 और नीलेश कुमार की 548वीं रैंक है। सेंटर के डायरेक्टर एसके शाही, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर कृष्ण मूर्ति सिंह और प्रोजेक्ट हेड यूपी, एमपी सुशील मिश्रा ने बताया कि सेलेक्शन वाले ज्यादातर स्टूडेंट गरीब परिवारों से जुड़े हैं। 

काउंसलिंग 20 जून से 
आईआईटी कानपुर परिक्षेत्र से जेईई एडवांस के वाइस चेयरमैन प्रो. अमित मित्रा ने बताया कि आईआईटी और आईएसएम धनबाद में एडमिशन की ऑनलाइन काउंसलिंग 20 जून से 19 अगस्त के बीच होगी। विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया गया है। काउंसलिंग चार चरणोें में कराई जाएगी। ऐसा पहली बार होगा। 
वाइस चेयरमैन ने दी सफलता की सूचना
कानपुर (ब्यूरो)। जेईई एडवांस कानपुर परिक्षेत्र के वाइस चेयरमैन प्रो. अमित मित्रा ने टेलीफोन करके सफल स्टूडेंटों को बधाई दी। साथ ही कहा कि 
अच्छी रैंक मिली है। वाइस चेयरमैन ने प्रवरदीप सिंह, विभोर पोरवाल और गगनदीप सिंह को फोन करके बधाई भी दी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed