फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CNG buses will park at Akbarpur bus stand, autos on two routes will also stop.

Kanpur News: अकबरपुर बस अड्डा में खड़ी होंगी सीएनजी बसें, दो रूटों के ऑटो भी रुकेंगें

Mon, 10 Feb 2025 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 10 Feb 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
CNG buses will park at Akbarpur bus stand, autos on two routes will also stop.
कानपुर देहात। अकबरपुर नगर में जाम की समस्या दूर करने और यात्रियों की सहूलियत के लिए यातायात में बदलाव किया गया है। सूचना बोर्ड लगाए गए हैं। बस अड्डा से सीएनजी बसें संचालित होंगी और रूरा-अकबरपुर व अकबरपुर-कानपुर रूट के ऑटों यहां खड़े होंगे। स्टेट बैंक व ओवर ब्रिज चौराहा से कानपुर जाने वाली सर्विस लेन एकल रहेगी। दूसरी ओर से वाहन नहीं आने से जाम की समस्या दूर होगी। वहीं सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक ओवर ब्रिज की ओर से सवारी व व्यावसायिक वाहन स्टेट बैंक मार्ग की ओर नहीं जा सकेंगे।
विज्ञापन

अकबरपुर में 1.20 करोड़ रुपये की लागत से बना बस अड्डा वीरान है। बीते साल दिसंबर में बस अड्डा का शुभारंभ हुआ है। करीब दो दिन यहां बसें व ऑटो यहां खड़े हुए इसके बाद ऑटो यूनियन ने हड़ताल कर दी। वार्ता के बाद रूटवार एक-एक ऑटो सड़क पर खड़े करने को लेकर सहमति बनी थी। कुछ दिनों में ही ऑटो चालक अराजकता पर उतर आए और नो एंट्री के करीब ही ऑटो खड़े कर सवारी बैठाने लगे। वहीं सर्विस लेन पर सीएनजी बसें खड़ी होने लगीं। इससे जाम की समस्या बनने लगी तो वहीं बस अड्डा वीरान हो गया है।
विज्ञापन

महाकुंभ में यातायात पुलिस फोर्स कम होने की वजह से अव्यवस्था रहीं। अब जाम की समस्या दूर करने को एकल मार्ग बनाने और दिन में स्टेट बैंक मार्ग पर सवारी व व्यावसायिक वाहनों की नो एंट्री लगाई गई है। नगर निकाय प्रशासन की ओर से रूरा मार्ग पर अंगनू की गुमटी के पास से रूरा चौराहा और फिर ब्लॉक कार्यालय गेट से लेकर बस अड्डा तक कई जगह सूचना बोर्ड लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही ओवर ब्रिज की दीवार पर कानपुर की ओर की सर्विस लेन पर एकल मार्ग के सूचना बोर्ड लगे हैं। ओवर ब्रिज चौराहा से स्टेट बैंक मार्ग के पहले की सवारी व व्यावसायिक वाहनों के प्रवेश पर रोक के सूचना बोर्ड लगाए गए हैं। इस ओर आने वाले सवारी व व्यावसायिक वाहनों को पीआरडी कर्मी तय मार्ग पर भेज रहे हैं। महाकुंभ समापन पर यातायात पुलिस स्टाफ पूरा होने पर सड़क पर खड़े होने वाले वाहनों पर और सख्ती होगी।
.....................
वर्जन......
अकबरपुर में भीड़भाड़ वाले ओवर ब्रिज चौराहा व स्टेट बैंक मार्ग पर जाम लगता है। इसको लेकर रूट तय कर यातायात व्यवस्था बनाई गई है। जनजागरूकता के लिए सूचना बोर्ड लगाए गए हैं। फिलहाल अकबरपुर-रूरा और अकबरपुर-कानपुर रूट की ऑटो को बस अड्डा में खड़ा करने का निर्णय लिया गया है। सीएनजी बसें में बस अड्डा परिसर में खड़ी होंगी। सोमवार को यातायात निरीक्षक से वार्ता कर इसे सख्ती से लागू किया जाएगा। - आशीष कुमार, ईओ अकबरपुर।
..................
ओवरब्रिज पर कानपुर की ओर की सर्विस लेन और स्टेट बैंक मार्ग एकल मार्ग रहेंगे। इसकी सहमति बनी है। दिन में स्टेट बैंक मार्ग की ओर ओवर ब्रिज की तरफ से कोई सवारी या व्यावसायिक वाहन न जा सके इसके लिए पीआरडी कर्मी तैनात किए गए हैं।

- राजपाल सिंह, यातायात निरीक्षक
-----------
दो रूटों की ऑटो पूर्व व्यवस्था से चलेंगे
ईओ आशीष कुमार ने बताया कि अकबरपुर से औरैया रूट और अकबरपुर से पुखरायां रूट के ऑटो अभी पूर्व की व्यवस्था के अनुसार ही संचालित होंगे। फिलहाल अकबरपुर-रूरा व अकबरपुर-कानपुर रूट पर संचालित ऑटों का संचालन बस अड्डा परिसर से कराने का फैसला लिया गया है। नियम तोड़ने वालों वाहनों का चालान किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed