फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CM Yogi said There is no place in the country for those who cannot respect freedom fighters

UP: मुख्यमंत्री योगी बोले- जो स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान नहीं कर सकता, उसके लिए देश में जगह नहीं

Sun, 23 Mar 2025 10:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 23 Mar 2025 10:28 PM IST
सार

CM In Kanpur: मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों ने भारत की आस्था व सनातन संस्कृति पर प्रहार किया वह देश के आदर्श नहीं हो सकते।

विज्ञापन
CM Yogi said There is no place in the country for those who cannot respect freedom fighters
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो कौम और व्यक्ति महापुरुषों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान नहीं कर सकता, उसके लिए देश में कोई जगह नहीं है। वह रविवार को बिठूर महोत्सव के समापन अवसर पर बोले रहे थे। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने भारत की आस्था व सनातन संस्कृति पर प्रहार किया। बहन-बेटियों की इज्जत से खिलवाड़ किया, जिन्हें भारत-भारतीयता से नफरत थी, वे देश के लिए कभी आदर्श नहीं हो सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे लोग जो आक्रांता बनकर देश की आस्था को कुचल रहे थे, उनके लिए देश और समाज में कोई स्थान नहीं है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि आक्रांताओं को अपना आदर्श मानने वालों में यदि शर्म है तो उन्हें इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के दिए गए उस बयान को याद करना चाहिए, जिसमें उन्होंने कहा था कि हमारा डीएनए कभी जांचा जाएगा तो यह भारतीय निकलेगा। इंडोनेशिया दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम बाहुल्य देश है। कहा कि इंडोनेशियाई राष्ट्रपति का यह बयान भारत के अंदर विदेशी आक्रांताओं को आदर्श मानने वालों की आंखें खोलने वाला है। उम्मीद है कि इस बयान के बाद वे लोग भी छत्रपति शिवाजी, महाराणा प्रताप, गुरु गोविंद सिंह आदि महान व्यक्तित्व के बारे में श्रद्धा का भाव रखते हुए ''''एक भारत-श्रेष्ठ भारत'''' बनाने में योगदान देंगे। मुख्यमंत्री ने नानाराव पेशवा की पावन जयंती पर उन्हें नमन किया।
विज्ञापन
Trending Videos

कहा कि बिठूर प्राचीन काल से ही भारत की आध्यात्मिक धरोहर का प्रतीक रहा है। ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना के लिए बिठूर की भूमि का चयन किया था। लव-कुश का लालन-पालन महर्षि वाल्मीकि के सानिध्य में इसी क्षेत्र में हुआ था। सबसे चमकीला तारा ध्रुव तारा है लेकिन ध्रुव टीला बिठूर में ही है। उन्होंने कहा कि बिठूर कानपुर की आत्मा है। नानाजी पेशवा ने इसी धरती को केंद्र बनाकर 1857 की व्यूह रचना की थी। यहीं पर रानी लक्ष्मीबाई ने तीरंदाजी, घुड़सवारी, युद्धकला के गुर सीखे। कहा कि बिठूर, छत्रपति शिवाजी, नाना राव पेशवा, रानी लक्ष्मीबाई व तात्या टोपे के नाम पर हर भारतीय की धमनियों में राष्ट्रभक्ति के रक्त का संचार होता है। हर भारतीय गौरव के साथ इन महापुरुषों का स्मरण करता है। मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने नमामि गंगे परियोजना के माध्यम से भारतवासियों को पुनः निर्मल-अविरल गंगा देने का काम किया।
 
विज्ञापन

भारत से नफरत करने वालों ने कानपुर को किया वीरान
मुख्यमंत्री ने कहा कि कभी देश का मैनचेस्टर कहा जाने वाला कानपुर टेक्सटाइल्स उद्यम के लिए जाना जाता था, लेकिन जिनके मन में भारत और भारतीयता के प्रति नफरत थी, उन्होंने कानपुर की उद्यमिता को भी नष्ट करके रख दिया। यहां उद्योग बंद कर दिए गए, बेरोजगारी छाने लगी। जिस कानपुर की गिनती कभी देश के चार नगरों में होती थी, वह वीरान सा हो गया।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस औद्योगिक शहर का दूसरे बड़े शहरों से हवाई संपर्क खत्म कर दिया गया। यहां पर मां गंगा को प्रदूषित किया गया। एयरपोर्ट, उद्योग बंद होने से हर जगह लाचारी हो गई। कहा कि जब यह सब कानपुर के साथ हो सकता है तो इन लोगों ने देश के साथ क्या नहीं किया होगा। अंग्रेज चले गए, लेकिन वे अपने मानस उत्तराधिकारियों को देश लूटने के लिए छोड़ गए। कहा कि पिछले 10 वर्षों में लोगों ने बदलते हुए कानपुर को देखा है।
विज्ञापन

औद्योगिक वातावरण बनाने के लिए यहां फिर से मैन्यूफैक्चरिंग कॉरिडोर, टेक्सटाइल्स के नए हब के रूप में विकसित करने के लिए फ्लैटेड फैक्टरी का निर्माण जल्द ही पूरा होने वाला है। कानपुर फिर से एयरकनेक्टिविटी से जुड़ चुका है। कानपुर से दिल्ली समेत कई नगरों के बीच वंदे भारत ट्रेन प्रारंभ हो चुकी है। कानपुर अब वीरान और बिखरा नहीं, नए भारत के विकास-विरासत से जुड़ने वाले महानगर के रूप में दिख रहा है। कहा कि मेट्रो के प्रथम चरण का कार्य पूर्ण हो गया है। कुछ ही महीने में इसके द्वितीय चरण का लोकार्पण करने जा रहे हैं।

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, पूर्व सांसद विनय सहस्रबुद्धे, प्रदेश सरकार की मंत्री प्रतिभा शुक्ला, अजीत पाल, सांसद रमेश अवस्थी, महापौर प्रमिला पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल अरुण, विधायक अभिजीत सिंह सांगा, सुरेंद्र मैथानी, नीलिमा कटियार, महेश त्रिवेदी, सरोज कुरील, राहुल बच्चा सोनकर, विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed