फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CM yogi in mahoba, inspects Arjun subsidiary project

महोबा: सीएम ने अर्जुन सहायक परियोजना का किया निरीक्षण, बोले- प्रधानमंत्री करेंगे लोकार्पण

Wed, 10 Mar 2021 08:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 10 Mar 2021 08:39 PM IST
विज्ञापन
CM yogi in mahoba, inspects Arjun subsidiary project
सीएम ने अर्जुन सहायक परियोजना का किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महोबा के विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। वह बुधवार को बुंदेलखंड की अर्जुन सहायक परियोजना का निरीक्षण करने के बाद सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से इस योजना के लिए आवश्यक धन की उपलब्धता न होने की वजह से परियोजना के पूर्ण होने में विलंब हुआ है।
विज्ञापन


अब एक से डेढ़ माह के अंदर यह परियोजना पूरी हो जाएगी और इसका लोकार्पण प्रधानमंत्री करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि परियोजना पूरी होने से चार लाख लोगों को शुद्ध पेयजल मिलेगा। बुंदेलखंड के खेतों में पानी पहुंचेगा, बुंदेलखंड को एक्सप्रेसवे भी दे रहें हैं, जिससे यहां सर्वांगीण विकास हो सकेगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने 11 मिनट तक सभा को संबोधित किया। इस दौरान कई बार प्रधानमंत्री का जिक्र किया। संबोधन से पहले मुख्यमंत्री ने अर्जुन सहायक परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान हैलीकाप्टर से धसान नदी पर बने लहचुरा बांध का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही अर्जुन सहायक परियोजना के मॉडल एवं मैप का अवलोकन कर सिंचाई विभाग के अधिकारियों से परियोजना की जानकारी की। सिंचाई विभाग के एचओडी विनोद कुमार निरंजन ने बताया कि इस योजना की 44,381 हेक्टेयर की सिंचन क्षमता है।

इससे महोबा जिले का 29,680 हेक्टेयर क्षेत्र सिंचित होगा। इसके बाद सेल्फी पाइंट से सेल्फी ली। इस दौरान जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रभारी मंत्री डॉ. जीएस धर्मेश, महोबा-हमीरपुर सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, विधायक सदर राकेश गोस्वामी, विधायक चरखारी ब्रजभूषण राजपूत, अपर मुख्य सचिव जल संशाधन टी वेंकटेश, भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर, डीएम सत्येंद्र कुमार, एसपी अरुण कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। 

युवाओं को दिलाएं रोजगार 
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार की विकास परक योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। हर घर नल योजना के तहत जिले के ही प्रशिक्षित युवाओं को प्लंबरिंग में रोजगार दें। महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, स्वावलंबन, स्वाभिमान तथा सशक्तिकरण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।

सुरक्षा घेरे में घुस आया कुत्ता 
मुख्यमंत्री हैलीपैड से सुरक्षा घेरे में लहचूरा बांध पहुंचे, तभी वहां एक काला कुत्ता घुस आया। यह देख अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। आनन फानन में पुलिस कर्मियों ने काफी मशक्कत कर कुत्ते को वहां से खदेड़ा। 

2600 करोड़ रुपये की लागत से हो रहा निर्माण
2600 करोड़ रुपये की लागत से अर्जुन सहायक परियोजना का निर्माण किया जा रहा है। इस परियोजना से चार लाख लोगों को शुद्ध पेयजल मिलेगा। बांदा, हमीरपुर और महोबा के 168 गांवों के 1.5 लाख से अधिक किसानों को
 सिंचाई की सहूलियत मिलेगी।

ये रही टाइम लाइन
मुख्यमंत्री का हैलीकाप्टर सुबह 9:51 बजे हैलीपैड के पास पहुंचा। 9:57 बजे:  लहचुरा बांध के ऊपर पहुंचे। 10:06 बजे मंच पर पहुंचे। 10:11 बजे: संबोधन शुरू किया। 10:22 बजे संबोधन समाप्त हुआ। 10:30 बजे हैलीपैड से चित्रकूट के लिए रवाना हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed