फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CM Yogi In Kanpur, Scheduled Caste conference, will lay foundation stone and inaugurate schemes worth Rs 500 c

CM Yogi In Kanpur: कानपुर को मिली 501 करोड़ की सौगात, योगी बोले- सपा बोलती कुछ है और करती कुछ है

Sat, 28 Oct 2023 01:31 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 28 Oct 2023 01:31 PM IST
सार

Kanpur News: सीएम योगी आदित्यनाथ कानपुर शहर को 501 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे। इसमें 260.92 करोड़ के 43 कार्यों का शिलान्यास व 240.08 करोड़ के 110 कार्यों का लोकार्पण शामिल है।

विज्ञापन
CM Yogi In Kanpur, Scheduled Caste conference, will lay foundation stone and inaugurate schemes worth Rs 500 c
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में शनिवार को राष्ट्रीय इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित अनुसूचित जाति सम्मेलन में सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने वाल्मीकि जी की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर दीप प्रज्जवलित किया। इसके बाद सीएम ने अरनव, दिव्यांशी और मोहक को खीर खिलाई।

विज्ञापन

सीएम ने सबसे पहले बच्चों को गोद लिया। दिव्यांशी जैसे सीएम के गोद मे गई, तो खुश हो गई। सभी बच्चों को खिलौना भी दिया।  साथ ही, सीएम ने नगर निगम की 100 कूड़ा गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई। ये गाड़ियां घर-घर जाकर कूड़ा उठाएंगी।
विज्ञापन

इसके बाद सीएम योगी ने 501 करोड़ की 153 परियोजनाओं का शिलन्यास और लोकार्पण किया। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सपा बोलती कुछ है और करती कुछ है। कानपुर कभी देश का उभरता हुआ शहर था, देश के आर्थिक संपन्न शहरों के रूप में जाना जाता था। पिछली सरकारों ने उसे तहस नहस कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज मेट्रो का सफल संचालन हो रहा है। कानपुर डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग का हब भी बन रहा है। यहां पहले ही वर्ष में 38 हजार करोड़ के नए कार्यक्रम लेकर चल रहे हैं। कहा कि भाजपा सरकार कानपुर-बुंदेलखंड को उसका वैभव दिलाने के लिए कार्य कर रही है। कानपुर अर्थव्यवस्थाता का केंद्र बिंदु बनाया जा रहा है।

वहीं, मंत्री व पूर्व आईपीएस असीम अरुण ने कहा कि अनसूचित वर्ग में कई जातियां हैं, जो समाज से अलग हैं। उन्हें भाजपा ने उनका हक दिलाया। सपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पिछली सरकारों में सिर्फ शोषण किया गया। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि पिछली सरकार में अनुसूचित वर्ग के साथ जमकर शोषण किया गया।

जब चुनाव आता है, तब उन्हें अनुसूचित वर्ग याद आता है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा द्वारा गरीब कल्याण की बात करती है। अन्य पार्टियों ने दलित वर्ग को सिर वोट बैंक समझा जाता है। उनकी संख्या सिर्फ इसलिए बताई जाती है कि उनका वोट लेना है। कानपुर की धरती धन्य है, जहां महर्षि वाल्मीकि का आश्रम भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed