फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fatehpur CM Yogi says properties of guilty in NEET will confiscated paper leak bill introduced in Parliament

CM Yogi In Fatehpur: योगी बोले- NEET के दोषियों की संपत्तियां भी होंगी जब्त, संसद में पेपर लीक पर आएगा बिल

Sat, 25 Jul 2026 12:58 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 25 Jul 2026 12:58 PM IST
सार

Fatehpur News: मदारीपुर कला में आयोजित जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 से पहले जो जिला आकांक्षी था, वह अब विकास की राह पर आगे बढ़ चुका है। इस दौरान उन्होंने चेतावनी दी कि नीट परीक्षा जैसी गड़बड़ियों और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले दोषियों की संपत्तियां जब्त की जाएंगी। साथ ही, सपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन
Fatehpur CM Yogi says properties of guilty in NEET will confiscated paper leak bill introduced in Parliament
CM Yogi In Fatehpur - फोटो : amar ujala

विस्तार

फतेहपुर जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मदारीपुर कला स्थित मैदान में विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। उन्होंने 2027 विधानसभा चुनाव का राजनीतिक संदेश देते हुए विकास को भाजपा की सबसे बड़ी ताकत बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले फतेहपुर आकांक्षी जिलों में गिना जाता था।

विज्ञापन

रोजगार, स्वास्थ्य और विकास के पैमानों पर जिला पिछड़ा हुआ था, लेकिन पिछले नौ वर्षों में तस्वीर बदली है और अब फतेहपुर आकांक्षी जिला नहीं रहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले युवाओं की नौकरियों पर डकैती डाली जाती थी, जबकि आज पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन





विकास कुछ क्षेत्रों तक सीमित था
उन्होंने मेडिकल कॉलेज, पुल, सड़क, बिजली, निवेश, अस्पताल और कंपोजिट विद्यालय जैसी परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार ने विकास को गांव-गांव तक पहुंचाया है। मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले विकास कुछ क्षेत्रों तक सीमित था और किसानों, युवाओं व आम जनता की उपेक्षा की जाती थी।

विज्ञापन

दोषियों की संपत्तियां भी जब्त की जाएंगी
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और सपा के शासन में युवाओं का शोषण हुआ और नकल माफिया को संरक्षण मिला। कहा कि छात्र-छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। नीट परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपियों पर कार्रवाई का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि दोषियों की संपत्तियां भी जब्त की जाएंगी। वहीं, पेपर लीक पर संसद में बिल भी आएगा।

विज्ञापन

सिर्फ जेल या जहन्नुम का रास्ता बचा
कानून-व्यवस्था पर मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि माफिया और अपराधियों के लिए उत्तर प्रदेश में अब कोई जगह नहीं है। ऐसे लोगों के लिए सिर्फ जेल या जहन्नुम का रास्ता बचा है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में माफिया पर प्रभावी लगाम लगी है। साथ ही आरोप लगाया कि सपा नेताओं ने सरकारी जमीनों पर कब्जे किए, जिन्हें अब हटाया जा रहा है।

युवाओं को नई पहचान और सम्मान दिलाया
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि डिजिटल इंडिया और राष्ट्रीय शिक्षा नीति ने देश के युवाओं को नई पहचान और सम्मान दिलाया है। उन्होंने कहा कि यदि फतेहपुर सदर विधानसभा की जनता भाजपा को और मजबूत जनादेश देगी तो जिले का विकास कई गुना गति से आगे बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed