फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CM Yogi in Action, Auraiya DM Sunil Verma suspended, orders vigilance inquiry

भ्रष्टाचार पर एक और कार्रवाई: औरैया के डीएम सुनील वर्मा निलंबित, सीएम योगी ने दिए जांच के आदेश, अफसरों में खलबली

Mon, 04 Apr 2022 05:40 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 04 Apr 2022 05:40 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दूसरे कार्यकाल में भी कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर सख्त नजर आ रहे हैं। इसके तहत वो भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ धड़ाधड़ एक्शन ले रहे हैं। गाजियाबाद और सोनभद्र के अधिकारियों के बाद अब औरैया के डीएम सुनील वर्मा पर एक्शन लेते हुए निलंबित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई भ्रष्टाचार और कामकाज में लापरवाही को लेकर की गई है।

विज्ञापन
CM Yogi in Action, Auraiya DM Sunil Verma suspended, orders vigilance inquiry
औरैया के डीएम सुनील वर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में दोबारा मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ भ्रष्टाचार और कामकाज में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त रूख अपनाए हुए हैं। बता दें कि पिछले कार्यकाल में सीएम योगी 17 आईपीएस अफसरों के खिलाफ भ्रष्टाचार और शासकीय दायित्वों की अवहेलना करने को लेकर कार्रवाई कर चुके हैं। साथ ही, कई आईएएस अफसरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए सस्पेंड किया था। 

विज्ञापन

सीएम योगी ने अपने दूसरे कार्यकाल में कई भ्रष्ट अधिकारियों को निलंबित कर यह स्पष्ट कर दिया है कि जिम्मेदारी की अवहेलना पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में गाजियाबाद और सोनभद्र के अधिकारियों के बाद अब औरैया के डीएम सुनील वर्मा को निलंबित कर दिया गया है। वर्मा, 2013 बैच के आईएएस हैं और रायबरेली जिले के रहने वाले हैं। डीएम के निलंबन पर ट्वीट कर इटावा सांसद रामशंकर कठेरिया ने कहा कि यह बहुत ही सराहनीय फैसला है। औरैया के भ्रष्ट जिलाधिकारी सुनील वर्मा की तरह इटावा जिलाधिकारी की भी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन


निलंबन के बाद अफसरों में खलबली
बताते चलें कि डीएम सुनील वर्मा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। इसके अलावा जिले के तमाम जनप्रतिनिधियों ने बेवजह परेशान करने और वर्ग विशेष के चलते कार्रवाई करने का आरोप लगाया था। इस पर दो दिन पहले ही एडीजी कानपुर भानु भास्कर, कमिश्नर कानपुर डॉ. राज शेखर ने जांच कर तमाम दस्तावेज जब्त किए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले विजिलेंस से गोपनीय तरीके से जांच कराई गई थी। डीएम के निलंबन के बाद जिले के अन्य अफसरों में खलबली मची हुई है। माना जा रहा है कि डीएम के करीबी कई अन्य अधिकारी भी निशाने पर हैं और इन पर भी बड़ी कार्रवाई हो सकती है।

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष समेत अन्य कार्रवाई पड़ी मंहगी
जनवरी माह के अंत में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह ने थाने में बैठकर औरैया कोतवाली के इंस्पेक्टर संतोष अवस्थी से अभद्रता की थी। इस मामले में एक वीडियो वायरल हुआ। इसके बाद डीएम व एसपी ने इनके खिलाफ ताबड़तोड़ कई कार्रवाई कर दी थी। इससे पहले अछल्दा ब्लॉक प्रमुख शरद राणा द्वारा बनवाई गई कुछ दुकानों को अवैध बता डीएम ने कार्रवाई की। वहीं, इटावा सांसद रामशंकर कठेरिया भी इनसे नाराज चल रहे थे। हाल ही में एक गुलाब सिंह महाविद्यालय समेत दस विद्यालयों पर की गई कार्रवाई पर भी डीएम को निशाने पर लेते हुए लोगों ने जबरन कार्रवाई किए जाने का आरोप लगाया। इसके साथ ही भाजपा के कुछ नेताओं ने मुख्यमंत्री से शिकायत कर एक वर्ग विशेष को जानबूझ कर परेशान करने का आरोप लगाया। सोमवार को हुई कार्रवाई को इन्हीं प्रकरणों से जोड़ कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed