{"_id":"60a9392b8ebc3e29b573733d","slug":"cm-yogi-claims-close-to-control-of-second-wave-of-corona-will-accelerate-vaccination-in-june","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री योगी का दावा: यूपी में कोरोना की दूसरी लहर नियंत्रण के करीब, जून में तेज कर देंगे वैक्सीनेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री योगी का दावा: यूपी में कोरोना की दूसरी लहर नियंत्रण के करीब, जून में तेज कर देंगे वैक्सीनेशन
Sat, 22 May 2021 10:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 22 May 2021 10:41 PM IST
सार
कानपुर दौरे पर आए सीएम योगी ने दावा किया कि कोरोना की दूसरी लहर के नियंत्रण के करीब है। 30 मई तक इसे नियंत्रित करने में बहुत हद तक सफल हो जाएंगे।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को केडीए में दावा किया कि वे कोरोना की दूसरी लहर के नियंत्रण के करीब हैं। 30 मई तक इसे नियंत्रित करने में बहुत हद तक सफल हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना के केस बहुत तेजी से कम हो रहे हैं।
लहर पर नियंत्रण के बाद जून से वैक्सीनेशन में तेजी लाई जाएगी। ग्रामीण इलाकों की महिलाओं को उनके घर के नजदीक वैक्सीन लगेगी। यूपी देश का सबसे बड़ा कोरोना हॉटस्पॉट रहा है लेकिन अब सुरक्षित है। योगी आदित्यनाथ ने पहली बार शहर में कार्यक्रम के बाद मीडिया ब्रीफिंग की।

उन्होंने कहा कि सरकार कोरोना नियंत्रण और रोगियों को इलाज दिलाने में पूरी कोशिश कर रही है, लेकिन लोग संक्रमितों की संख्या घटने के बाद भी दो गज दूरी, मास्क जरूरी का मंत्र का पालन करते रहें। इससे ही संक्रमण का फैलाव रुकेगा।
उन्होंने बताया कि मार्च से वह प्रतिदिन कोविड के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक करके फीड बैक ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि दूसरी लहर का मुकाबला करने के साथ ही तीसरी लहर से निपटने की तैयारी कर लेंगे। ग्रामीण इलाकों में वैक्सीनेशन पर जोर दिया जाएगा। कॉम सर्विस सेंटरों की सेवाएं लेंगे।
उन्होंने कहा कि कानपुर में कोरोना पॉजिटिविटी 40 फीसदी तक पहुंच गई थी, लेकिन इस समय दो प्रतिशत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मंडल के हर जनपद को ऑक्सीजन में आत्मनिर्भर बनाएंगे। वैक्सीनेशन के पांच चरण हो गए हैं। प्रदेश में एक करोड़ 62 लाख लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है।