फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CM Yogi arrives in Farrukhabad, Jan Arogya Mela started from Buddhist pilgrimage site Sankisa

यूपी में माफियाओं की छाती पर चल रहे बुल्डोजर तो उनके रहनुमाओं के पेट में हो रहा दर्द- सीएम योगी

Sun, 10 Jan 2021 03:39 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 10 Jan 2021 03:39 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi arrives in Farrukhabad, Jan Arogya Mela started from Buddhist pilgrimage site Sankisa
फर्रुखाबाद में बौद्ध तीर्थ स्थली स्तूप पर मुख्यमंत्री योगी ने किया पूजन - फोटो : amar ujala
फर्रूखाबाद बौद्ध तीर्थ स्थल संकिसा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार सुबह पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जन आरोग्य मेले का उद्घाटन किया। सीएम योगी ने रविवार को अखिलेश यादव का नाम लिए बगैर उन पर हमला बोला।
विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले भूमाफिया जमीनों पर कब्जा करते थे। अब भूमाफिया, गैंगस्टर के खिलाफ कार्रवाई हो रही है। उनकी अवैध संपत्तियों पर बुल्डोजर चल रहे हैं तो उन्हें शरण देने वालों के पेट में दर्द हो रहा है। दरअसल, शनिवार को अखिलेश यादव ने एक कार्यक्रम में कहा था कि बुल्डोजर वाली नीति बीजेपी वालों को महंगी पड़ेगी। 
विज्ञापन


योगी ने कहा कि पहले गरीबों, व्यापारियों की जमीन पर भूमाफिया कब्जा करते थे। लोग भूमाफिया, गैंगस्टर से डरते थे। लेकिन अब भूमाफिया व गैंगस्टर डरते हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ सरकार कार्रवाई कर रही है तो अपराधी भागा हुआ है लेकिन उनके रहनुमाओं के पेट में दर्द हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

फिर बौद्ध तीर्थ स्थली स्तूप पर पहुंचे। जहां पहले से की गई तैयारी में डॉ. धर्मपाल थेरो ने मुख्यमंत्री को स्तूप पर पूजन कराया। इस दौरान पुलिस-प्रशासन के सभी अधिकारियों समेत विधायक व भाजपा नेता मौजूद रहे। यहां सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स तैनात है। वहीं पंडाल को सुरक्षा घेरे में लिया गया है और कोविड नियमों का पालन कराया जा रहा है। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकाप्टर लॉ मार्टीनियर कॉलेज ग्राउंड लखनऊ से उड़ान भरने के बाद संकिसा स्थित हेलीपैड पर उतरा, जहां पर उनका स्वागत किया गया। यहां से वह कार से संकिसा पीएचसी पहुंचे और आरोग्य मेला का शुभारंभ किया। अफसरों के साथ मेले में स्वास्थ्य और कृषि विभाग की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

यहां पर सरकारी योजनाओं के 22 लाभार्थियों को सम्मानित किया गया। यहां से वह बौद्ध तीर्थ स्थली स्तूप पर पहुंचे। स्तूप पर पहले से तैयारियां कर ली गई थीं। डॉ. धर्मपाल थेरो की अगुवाई में मुख्यमंत्री ने पूजन किया और परिक्रमा पूरी की। यहां पर वह लगभग एक घंटा रुककर हेलीकाप्टर से मोहम्मदाबाद हवाई पट्टी जाएंगे।

हवाई पट्टी से वह हेलीकॉप्टर से मेरठ के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की सुरक्षा के लिए फोर्स तैनात है। कार्यक्रम स्थल पर सभा के लिए मंच तैयार है। सभा स्थल पर कृषि विभाग की प्रदर्शनी व पोस्टर भी लगाए गए हैं। मंच से लेकर गेट तक सुरक्षा कर्मी मुस्तैद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed