फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   cm yogi anti romeo operation in up

एंटी रोमियो ऑपरेशन से मनचलों की टांय-टांय फिस्स

Sat, 25 Mar 2017 09:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Sat, 25 Mar 2017 09:17 PM IST
सार

-रोमियो आपरेशन से सहम गए मनचले
-पूरे यूपी में चल रहे एंटी रोमियो ऑपरेशन से दहशत

विज्ञापन
cm yogi anti romeo operation in up
डेमो

विस्तार

एंटी रोमियो ऑपरेशन की धमक ने पूरे यूपी में जबरदस्त खलबली मचा दी है। हर किसी की जुबान से निकल 'यूपी पुलिस' और "एंटी रोमियो ऑपरेशन' जैसे शब्द सुने जा रहे है। 
विज्ञापन


लड़कियां और महिलाएं योगी सरकार की तरीफ करते नहीं थक रही। अधिकतर ने कहा योगी राज में मनचलों की शामत आ गई है। अब कोई किसी बहन या बेटी को छेड़ कर दिखाए। फौरन कार्रवाई होगी। यूपी पुलिस की भी बखूबी अपना काम कर रही है। पिछली सरकार में सरकार और प्रशासन सुस्त था लेकिन इस सरकार में पहले दिन से ही चुस्ति दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

 
महोबा जिले में हालात ये है कि हर रोज स्कूल और शाम को कोचिंग के समय पुलिस सादा वर्दी में घूम रही है। सूबे के मुखिया के आदेश पर जिले में चलाए जा रहे एंटी रोमियो ऑपरेशन से मनचले दहशत में है। अब मनचलों ने भी कालेजों और कोचिंग सेंटरों से किनारा कर लिया है। शनिवार को चलाए गए ऑपरेशन में चार लोग ही पुलिस की गिरफ्त में आए। पुलिस ने चेतावनी देकर छोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलपहाड़ के कोतवाली प्रभारी शशिकुमार पांडेय के नेतृत्व में कस्बे के जनतंत्र इंटर कालेज, जीवी इस्लामिया इंटर कालेज और राजकीय बालिका विद्यालय और कोचिंग सेंटरों के आसपास पुलिस द्वारा चलाए गए आपरेशन में चार युवक घूमते नजर आए। जिन्हें पुलिस ने पकड़ने के बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed