{"_id":"5aede37a4f1c1b86098b8732","slug":"cm-yogi-adityanath-gave-instructions-to-mp-and-mla-for-lok-sabha-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव से पहले CM योगी ने सांसद-विधायकों को दी ये हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव से पहले CM योगी ने सांसद-विधायकों को दी ये हिदायत
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 06 May 2018 08:53 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कानपुर में की समीक्षा बैठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राकृतिक आपदा से प्रभावित क्षेत्रों की जानकारी लेने कानपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पार्टी के सांसद-विधायकों और पदाधिकारियों से 2019 लोकसभा चुनाव के लिए जुटने को कह गए। शनिवार को सर्किट हाउस में समीक्षा से पहले और कैंट स्थिति सिविल एयरपोर्ट पर उन्होंने जनप्रतिनिधियों से कई बार बात की। कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव से पहले गांवों को पूर्ण संतुष्टि देने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि ग्राम स्वराज अभियान के तहत जो गांव चुने गए हैं, उनमें केंद्र और प्रदेश सरकार की जो योजनाएं हैं, उनका लाभ यहां के लोगों को मिल जाना चाहिए। यह काम समय से हो रहा है कि नहीं, इसकी मानीटरिंग के लिए उन्होंने सांसद देवेंद्र सिंह भोले और सभी विधायकों को निर्देशित किया। पदाधिकारियों से कहा कि जिन कार्यकर्ताओं को इस अभियान में लगाया गया है, उनसे हर गांव की पूरी रिपोर्ट लेते रहें। प्रदेश सरकार और प्रदेश इकाई को भी इससे अवगत कराते रहें। उन्होेंने सबसे पहले कैबिनेट मंत्री सतीश महाना से पूरे क्षेत्र की जानकारी ली, उसके बाद बैठक शुरू की। कम समय के बावजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सांसद देवेंद्र सिंह भोले और विधायकों से अलग बात की। सभी ने अपने क्षेत्र को लेकर चर्चा की। साथ में योजनाओं का किस तरह से प्रचार किया जा रहा है, इसकी भी जानकारी दी। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी जिस समय सर्किट हाउस में आपदा राहत को लेकर बैठक कर रहे थे, तभी सांसद भोले ने अपने लोकसभा क्षेत्र के किसी गांव में बिजली की समस्या मुख्यमंत्री के सामने रखनी चाही, इस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें टोकते हुए कहा कि यह बैठक आपदा राहत को लेकर हो रही है, कोई दूसरा विषय इस समय न उठाया जाए। इस मौके पर महापौर प्रमिला पांडेय, विधायक अरुण पाठक, विधायक अभिजीत सिंह सांगा, नीलिमा कटियार, क्षेत्रीय इकाई के महामंत्री संगठन ओमप्रकाश श्रीवास्तव, कमलरानी वरुण, सुुुरेंद्र मैथानी, सुरेश अवस्थी, अनीता गुप्ता सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।