फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CM Model Composite School to be built in all tehsils

Kanpur News: सभी तहसीलों में बनेंगे सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालय

Thu, 11 Sep 2025 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
CM Model Composite School to be built in all tehsils
इटावा। जिले के सभी तहसील क्षेत्र में एक-एक सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालय का निर्माण होगा। इसके लिए जिला प्रशासन की तरफ से भूमि चिन्हित करने की प्रक्रिया चल रही है। प्रत्येक विद्यालय के निर्माण पर 25-30 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस धनराशि से स्मार्ट क्लास रूम, डिजिटल लाइब्रेरी, प्रयोगशाला समेत सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। पहले चरण में ताखा में जगह को चिह्नित करने के साथ ही बजट भी जारी हो गया है।
विज्ञापन

नई शिक्षा नीति के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय में करीब 1000 छात्र-छात्राओं की पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधा होगी। इसके लिए प्रत्येक विद्यालय में 30 कक्षा कक्ष बनवाए जाएंगे। डिजिटल एजुकेशन प्लेटफार्म, डिजिटल लर्निंग के माध्यम से गुणवत्ता परक शिक्षा के लिए स्मार्ट क्लास, डिजिटल उपकरणों की व्यवस्था के साथ ही अत्याधुनिक विज्ञान प्रयोगशाला, कंम्प्यूटर लैब, डिजिटल लाइब्रेरी आदि संसाधनों की व्यवस्था की जाएगी। प्रतिदिन बच्चों के लिए भोजन को स्वच्छतापूर्वक एवं शुद्धता के साथ पकाने के उद्देश्य से एक मॉड्यूलर किचन, 1000 बच्चों के लिए मिड डे मिल डायनिंग हॉल, ओपन जिम, रेस ट्रैक, वाॅलीबाॅल/बैडमिंटन कोर्ट, साइकिल पार्किंग, सोलर प्लांट, आरओ वाटर, रैन वाटर हार्वेस्टिंग, दिव्यांग जनों के लिए रैम्प आदि आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराईं जाएंगी। बीएसए डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार अन्य तहसीलों में भी मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के लिए जमीन को चिह्नित करने का काम चल रहा है। जल्द ही प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed