फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CM mass marriage ceremony in Kanpur Over 600 couples tied the knot scramble ensued for rasgullas

यूपी में रसगुल्ले की लूट: सामूहिक विवाह भोज में रोटी-सब्जी के लिए धक्का-मुक्की, 600 से अधिक जोड़ों ने लिए फेरे

Thu, 11 Dec 2025 03:09 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 11 Dec 2025 03:09 PM IST
सार

Kanpur News: कानपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 600 से अधिक जोड़ों ने विवाह किया, जिसमें सोशल मीडिया से मिली पंजाब की जोड़ी भी शामिल थी। वहीं, समारोह में भोजन वितरण के दौरान भारी अव्यवस्था दिखी, जहां दूल्हा-दुल्हन भी खाने के लिए लाइन में खड़े रहे और रसगुल्ले के लिए होड़ मच गई।

विज्ञापन
CM mass marriage ceremony in Kanpur Over 600 couples tied the knot scramble ensued for rasgullas
सामूहिक विवाह के बाद खाने को लेकर मची अफरातफरी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित भव्य समारोह में बुधवार को 600 से अधिक जोड़ों ने एकसाथ अग्नि साक्षी मानकर सात फेरे लिए। इन्हीं में शामिल रहे पंजाब के लुधियाना से आए जगजीत और श्याम नगर की अंकिता, जिनकी प्रेम कहानी एक साल पहले सोशल मीडिया चैट से शुरू हुई थी। जगजीत, जो पेशे से जिम ट्रेनर हैं, ने बताया कि ऑनलाइन परिचय धीरे–धीरे विश्वास में बदला और अंततः दोनों ने एक-दूसरे को जीवनसाथी बनाने का फैसला किया।

विज्ञापन

बायोमेट्रिक से हाजिरी दर्ज
दोनों ने वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह की रस्में पूरी कीं। कार्यक्रम में पहुंचे जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह और सीडीओ दीक्षा जैन ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया तथा उन्हें 1100 रुपये का उपहार प्रदान किया। सुबह 10 बजे से ही सीएसए स्टेडियम में जोड़ों और उनके परिजनों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। सभी जोड़ों का पहले बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन हुआ और उसके बाद उन्हें विवाह मंडप की ओर भेजा गया। पंडाल में वैदिक विधि-विधान के साथ सभी 600+ जोड़ों ने एकसाथ सात फेरे लिए, जिसे देखकर पूरा परिसर खुशियों से गूंज उठा।

विज्ञापन
विज्ञापन



खाने में अव्यवस्था, दूल्हा दुल्हन लगे लाइन में
समारोह में शादियों का सिलसिला सुचारु रहा, लेकिन भोजन व्यवस्था पूरी तरह लड़खड़ा गई। जैसे ही भोजन शुरू हुआ पंडाल में अफरातफरी मच गई। प्लेट लेने के लिए दूल्हा-दुल्हन तक को लंबी लाइन में लगना पड़ा। रोटी और सब्जी के लिए भीड़ में धक्का-मुक्की की नौबत आ गई। स्थिति तब और बिगड़ गई जब रसगुल्ले की थाल पंडाल में पहुंची, कुछ ही पलों में इसे लेने के लिए चारों तरफ लूट जैसी होड़ मच गई और व्यवस्थाएं पूरी तरह फेल होती दिखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed