फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CM In Kanpur Yogi will hold an election rally in Sisamau today this is the minute to minute program of CM

CM In Kanpur: आज सीसामऊ में चुनावी जनसभा करेंगे योगी, ये है सीएम का मिनट टू मिनट प्रोग्राम

Sat, 09 Nov 2024 06:02 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 09 Nov 2024 06:02 AM IST
सार

Kanpur News: सीएम योगी आज दर्शनपुरवा सेंट्रल पार्क में जनसभा को संबोधित करेंगे। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि जनसभा स्थल, हैलीपैड और सीएम के आने-जाने वाले रास्ते पर चप्पे-चप्पे में पुलिस तैनात रहेगी।

विज्ञापन
CM In Kanpur Yogi will hold an election rally in Sisamau today this is the minute to minute program of CM
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए नौ नवंबर को सीएम योगी आदित्यनाथ दर्शनपुरवा के सेंट्रल पार्क में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए वे मैनपुरी से हेलीकॉप्टर से अपरान्ह 3:50 बजे जेके मंदिर के बगल पांडुनगर स्थित आईटीआई कैंपस पहुंचेंगे। वहां से वह सेंट्रल पार्क जाएंगे। मुख्यमंत्री शहर में एक घंटा पांच मिनट तक रहेंगे।

विज्ञापन

शुक्रवार को मुख्यमंत्री की जनसभा को लेकर पार्टी पदाधिकारियों ने बैठक कर सभी की जिम्मेदारी तय की। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने तय किया कि जनसभा में सभी समाजों की उपस्थिति रहेगी।
विज्ञापन

सांसद रमेश अवस्थी को सीएम की जनसभा का संयोजक बनाया गया है। दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह को पार्किंग की जिम्मेदारी दी गई है। इस दौरान उत्तर जिलाध्यक्ष दीपू पांडेय, पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील बजाज, सत्येंद्र मिश्रा, प्रमोद अग्रहरी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे जनपदों से आएंगे 500 पुलिसकर्मी
एडिनशल पुलिस कमिश्नर हरीश चंदर ने बताया कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा में करीब 1500 से ज्यादा पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। इसमें 700 सिपाही, 350 सब इंस्पेक्टर, 45 इंस्पेक्टर, 15 एसीपी, सात एडीसीपी और दो डीसीपी रहेंगे। पूरी जनसभा की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से होगी। हर आने वाले व्यक्ति को मेटल डिटेक्टर से होकर ही गुजरना होगा। सीएम की सुरक्षा में 500 पुलिसकर्मी दूसरे जनपदों से आएंगे। एक हजार पुलिसकर्मी कानपुर कमिश्नरेट के तैनात रहेंगे।

यहां रहेगी पार्किंग की व्यवस्था

  • वीआईपी पार्किंग: साईं बाबा मंदिर तिराहा से हशिचंद्र कुंदन देवीअग्रवाल धमार्थ चिकित्सालय वाली रोड पर सड़क के दोनों तरफ
  • मीडिया, पुलिस, प्रशासनिक पार्किंग: गणेश फ्लोर मिल ग्राउंड
  • कार पार्किंग: कार्यकर्ताओं के जरीब चौकी से आने वाले चार पहिया वाहन कमला क्लब के अंदर सड़क के दोनों तरफ खड़े होंगे।
  • कैलाश मिल ग्राउंड पर भी पार्क होंगे।
  • बस पार्किंग: सभी बसों की पार्किंग कैलाश मिल के अंदर ग्राउंड में की जाएगी।
  • विजय नगर की तरफ से आने वाले कार्यकर्ताओं की कार पार्किंग: शताब्दी ट्रैवर्ल्स से विजय नगर तक रोड के बाएं किनारे की जाएगी।

सीएम का मिनट टू मिनट प्रोग्राम

  • 3:50 बजे- आगमन, पुलिस लाइन हेलीपैड
  • 4:05 बजे- कार्यक्रम स्थल, सेंट्रल पार्क, दर्शनपुरवा मैदान
  • 4:05 से 4:40 बजे - जनसभा को संबोधित करेंगे
  • 4:40 से 4:55 बजे- कार्यकर्ताओं के साथ बैठक
  • 4:55 बजे- कार्यक्रम स्थल से रवाना
  • 5:15 बजे- चकेरी एयरपोर्ट से रवाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed