सीएम डैश बोर्ड: विकास व राजस्व कार्यों में सुधरी जिले की रैंक, नवंबर में थी 61वीं…अक्तूबर में थी 66वीं रैंक
Kanpur News: जिले ने 8.13 अंक हासिल कर 61वीं रैंक हासिल की है। अक्तूबर माह में जिले को 66वीं रैंक हासिल हुई थी। सितंबर माह में जिले की रैंक 52वीं आई थी।
विस्तार
सरकार की जन उपयोगी योजनाओं की मॉनीटरिंग करने वाले सीएम डैश बोर्ड की ओर से जारी विकास एवं राजस्व कार्यों की नवंबर माह की रैंकिंग जारी की गई है। बीते माह की तुलना में कानपुर जिले की रैंकिंग में पांच अंक का सुधार हुआ है। जिले ने 8.13 अंक हासिल कर 61वीं रैंक हासिल की है। अक्तूबर माह में जिले को 66वीं रैंक हासिल हुई थी। सितंबर माह में जिले की रैंक 52वीं आई थी।
इस माह विकास कार्यों में 27वीं और राजस्व कार्यों में 64वीं रैंक हासिल की है। जिलाधिकारी के निर्देशों के बावजूद अफसर अपनी रवैये में सुधार नहीं कर रहे हैं। रैंकिंग में सभी विभागों को लक्ष्य के सापेक्ष कार्य की प्रगति समय पर अपलोड करनी होती है। इसमें लक्ष्य के सापेक्ष काम न होना, योजनाओं या शिकायत के आवेदन पत्रों का निस्तारण न होना भी देखा जाता है।
अक्तूबर में भी 64वीं रैंक मिली थी
विकास कार्यों में 27 विभागों की 70 परियोजनाओं में दिव्यांग पेंशन, मातृत्व शिशु एवं बालिका सदस्य योजना, ओडीओपी वित्त पोषण, बिजली, शिक्षा, सड़क निर्माण, सामूहिक विवाह, आवास आदि परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाती है। विकास कार्यों में अक्तूबर माह में 39वीं रैंक मिली थी। सितंबर में 50वीं रैंक हासिल हुई थी। राजस्व कार्यों में स्मार्ट सिटी मिशन, हाउस टैक्स वसूली, राजस्व प्राप्ति, सरकारी कर राजस्व की परियोजनाओं की समीक्षा की जाती है। अक्तूबर में भी 64वीं रैंक मिली थी। सितंबर माह में 51वीं रैंक मिली थी।