फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Clouds carrying moisture from mountains, warning of heavy rain on 25-26

Kanpur News: पहाड़ों से नमी लेकर लाैटे बादल, 25-26 को भारी बारिश की चेतावनी

Sat, 23 Aug 2025 02:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Clouds carrying moisture from mountains, warning of heavy rain on 25-26
कानपुर। पहाड़ों से मैदानी क्षेत्रों में आई नमी और ट्रफ लाइन (बारिश वाले बादलों का समूह) ऊपर आने की वजह से बारिश का सिलसिला फिर से शुरू हो गया है। शुक्रवार को शहर के अलग-अलग स्थानों पर कुल 22.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। अगले 27 अगस्त तक बारिश का यह सिलसिला जारी रहेगा। माैसम विभाग ने 25 और 26 अगस्त के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्राैद्योगिकी विश्वविद्यालय के माैसम विभाग के अनुसार 23 और 24 अगस्त को तेज हवा के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। माैसम विभाग के अजय मिश्रा के अनुसार अगले दो दिनों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। माैसम विशेषज्ञ डाॅ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार कानपुर के अलावा औरैया, फतेहपुर, जालाैन, चित्रकूट सहित आसपास के जिलों में भी अगले तीन दिनों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed