{"_id":"695c2758d43d26c8ed0a3305","slug":"cloth-merchant-robbed-and-thrown-out-four-criminals-arrested-kanpur-news-c-362-1-ka11011-138819-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कपड़ा व्यापारी को लूट कर फेंका, चार शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कपड़ा व्यापारी को लूट कर फेंका, चार शातिर गिरफ्तार
विज्ञापन
कानपुर। सीसामऊ थाना क्षेत्र में रविवार को अहमदाबाद से कानपुर होते नेपाल जा रहे कपड़ा व्यापारी को चार लुटेरों ने पीटकर लूटने के बाद सड़क किनारे फेंक दिया। वारदात के बाद शराब पार्टी कर रहे आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर एक ऑटो और छह हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी ऑटो में सवारी बैठाकर वारदात को अंजाम देते थे।
डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह ने सोमवार को वारदात का खुलासा करते हुए बताया कि लुटेरों ने नेपाल के कपड़ा व्यापारी रामबहादुर बुडा को अपना निशाना बनाया। चार जनवरी को वह अहमदाबाद से नेपाल अपने घर जा रहे थे। रविवार दोपहर वह फजलगंज में बस से उतरे। लुटेरों ने फजलगंज से टाटमिल जाने के लिए व्यापारी को ऑटो में बैठा लिया। रास्ते में पीटकर 11,500 रुपये लूटने के बाद गुंजन टॉकीज के पास फेंक दिया। सीसामऊ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। चेकिंग के दौरान पुलिस ने चारों लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लुटेरों में रावतपुर गांव गुप्ता काॅलोनी का सरगना राघवेंद्र गुप्ता उर्फ अंशु, दर्शनपुरवा बग्गा टेंट हाउस गली निवासी युवराज तिवारी, अशोकनगर निवासी विजय वर्मा और फजलगंज लोनिया का रहने वाला उस्मान अली शामिल हैं।
डीसीपी ने बताया कि पकड़े गए लुटेरे बीते साल काकादेव से भी लूट के मामले में जेल जा चुके हैं। इन सभी आरोपी पर शहर के अलग-अलग थानों में मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों के पास से 6320 रुपये, एक ऑटो बरामद की गई है। चारों को जेल भेज दिया गया है।