फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Close Sesamau Channel by December 15 said Nitin Gadkari

सीसामऊ नाला टैप न होने पर नितिन गडकरी ने जताई नाराजगी, दिये ये निर्देश

Fri, 07 Dec 2018 12:22 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 07 Dec 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
Close Sesamau Channel by December 15 said Nitin Gadkari
 केंद्रीय जल संसाधन, गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गडकरी
कानपुरः केंद्रीय जल संसाधन, गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को प्रदेश भर के जल निगम अधिकारियों के साथ नई दिल्ली में बैठक की। उन्होंने नमामि गंगे योजना के अंतर्गत चल रहे कामों में देरी होने पर अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। शहर से गए जल निगम के महाप्रबंधक आरके अग्रवाल से सीसामऊ नाले को टैप करने के काम की प्रगति पूछी। अब तक नाला टैप न होने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए 15 दिसंबर तक हर हाल में नाले को टैप करने के निर्देश दिए। कुंभ के पहले कानपुर से इलाहाबाद तक जितने भी नाले गंगा को गंदा कर रहे हैं, उन्हें रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बैठक में श़हर में जारी परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों से पनकी क्षेत्र के पनका में प्रस्तावित सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का काम अब तक शुरू न हो पाने का कारण पूछा। उन्होंने कहा कि बहाने बनाने की बजाय साफ-साफ जवाब दें। टेनरियों से निकलकर गंगा में गिरने वाले केमिकल युक्त प्रदूषित उत्प्रवाह को रोकने के लिए जाजमऊ में प्रस्तावित 30 एमएलडी क्षमता वाले कॉमन इफ्युलेंट ट्रीटमेंट प्लांट (सीईटीपी) निर्माण प्रक्रिया की जानकारी ली।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि पहले चरण की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। 15 दिसंबर को वित्तीय टेंडर खोले जाएंगे। इस पर गडकरी ने उन्हें 15 दिसंबर को ही टेंडर की रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने शहर में बनाए गए एसटीपी क्यों नहीं चल रहे हैं, इसके बारे में भी अधिकारियों से सवाल-जवाब किए। कई एसटीपी में अब तक कनेक्शन न होने पर कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed