फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Class four student missing in school in Banda for four hours, held hostage on the basis of pistol

मासूम को बनाया बंधक: स्कूल में चार घंटे तक गायब रहा कक्षा चार का छात्र, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

Sat, 27 Aug 2022 08:28 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 27 Aug 2022 08:28 PM IST
सार

इंदिरा नगर स्थित एक निजी स्कूल में एक छात्र चार घंटों तक गायब रहा। बताया जा रहा है कि दो छात्रों ने पिस्टल दिखाकर उसको बंधक बना लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
Class four student missing in school in Banda for four hours, held hostage on the basis of pistol
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले में इंदिरा नगर स्थित एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल में कक्षा चार का छात्र लगभग दो घंटे तक गायब रहा। दो स्कूली बच्चों द्वारा पिस्टल दिखाकर उसे अपने कब्जे में रखने की चर्चा सोशल मीडिया पर चलती रही। हालांकि पुलिस और स्कूल प्रबंधन ने इससे इनकार किया है।

विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में आरोपों की पुष्टि नहीं हुई। पूरे मामले की जांच की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, इंदिरा नगर निवासी अरिमर्दन सिंह ने शनिवार को पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि उसके पुष्पराज सिंह और युवराज सिंह एक प्राइवेट पब्लिक स्कूल में कक्षा चार में पढ़ते हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को बेटा पुष्पराज दो-तीन पीरियड गायब रहा। छोटे बेटे युवराज सिंह ने उसे काफी देर ढूंढा नहीं, लेकिन नहीं मिला। उसने घर पर फोन किया। जब वह स्कूल पहुंचे तो पुष्पराज मिल गया था। बेटे युवराज ने बताया कि पुष्पराज बेहोशी हालत में मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने बताया कि दो लड़के बगैर यूनिफॉर्म के उसे मिले थे। आशंका जाहिर करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। दूसरी तरफ सोशल मीडिया में पिस्टल लेकर छात्रों के स्कूल पहुंचने की चर्चा वायरल होती रही, लेकिन पुलिस और स्कूल प्रबंधन ने इसकी पुष्टि नहीं की।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही बात की जांच की जा रही है। उधर, स्कूल प्रबंधक संत कुमार ने बताया कि बच्चों के बीच आपसी नोंकझोंक हुई थी। छात्र बाथरूम के लिए निकला था। देर हो जाने पर वह भय के चलते छिपा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed