फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Class 7 girl student raped in Chitrakoot, had gone out to go to the farm, the accused took her away, report fi

सातवीं की छात्रा से दुष्कर्म: खेत जाने को निकली थी, आरोपी मुंह दबाकर ले गया, लहूलुहान हालत में पहुंची थी घर

Sun, 14 May 2023 02:28 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 14 May 2023 02:28 PM IST
सार

Banda Crime: बबेरू थाना क्षेत्र में सातवीं की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Class 7 girl student raped in Chitrakoot, had gone out to go to the farm, the accused took her away, report fi
मासूम से दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले में खेत जा रही सातवीं की छात्रा से गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। लहूलुहान छात्रा ने कुएं पर नहा रही मां को आपबीती बताई। परिजन उसे लेकर कोतवाली और फिर सीएचसी बबेरू पहुंचे। डॉक्टरों ने उसे जिला महिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, बबेरू कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 13 वर्षीय किशोरी सातवीं में पढ़ती है। शनिवार दोपहर वह घर से खेत जाने के लिए निकली थी। मां और बड़ी मां घर से करीब आधा किलोमीटर दूर स्थित कुएं पर नहा रहीं थी।
विज्ञापन

इस बीच एक युवक छात्रा का मुंह दबाकर जंगल में खींच ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटी छात्रा लहूलुहान हालत में मां और बड़ी मां के पास पहुंची। उसकी हालत देख घटना पूछी। परिजन उसे लेकर बबेरू कोतवाली पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा को जिला अस्पताल किया रेफर
भाई ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाली पुलिस ने छात्रा को सीएचसी भेजा। वहां से डॉक्टर ने उसे जिला महिला अस्पताल के लिए रेफर किया। इंस्पेक्टर पंकज सिंह ने बताया कि छात्रा के साथ दुष्कर्म होने की जानकारी है। तहरीर मिली है। जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed