फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Class 11 student made device for one thousand rupees

दो गज की दूरी का होगा उल्लंघन तो टीशर्ट में लगी डिवाइस सैनिटाइज कर करेगी अलर्ट, 11वीं के छात्र ने बनाई डिवाइस

Thu, 27 Aug 2020 12:21 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 27 Aug 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Class 11 student made device for one thousand rupees
प्रांजल सिंह - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज से कक्षा 11 के छात्र प्रांजल सिंह ने टीशर्ट में सर्किट लगाकर प्रोटोटाइप तैयार किया है। इसको उन्होंने कोविड वेस्ट नाम दिया है। दावा है कि इसको पहनने केबाद अगर 360 डिग्री में दो गज की दूरी में कोई भी व्यक्ति आएगा तो बीप बजने लगेगी और एलईडी लाइट जलने लगेंगी।
विज्ञापन


पांच सेकेंड तक अगर आप पीछे नहीं हटे तो डिवाइस से सैनिटाइजर निकलकर पहनने वाले और संपर्क में आने वाले को सैनिटाइज कर देगा। प्रांजल ने बताया कि डिवाइस को बनाने में एक हजार रुपये लगे हैं। दावा है कि इसको पहनने के बाद आप संक्रमण से बच सकेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने डिवाइस की जानकारी सीएम ऑफिस को भी भेजी है। बताया कि डिवाइस में लगी बैटरी को चार्ज करने की भी आवश्यकता नहीं है। डिवाइस में लगा सोलर पैनल इसको चार्ज कर देगा। बताया कि इस डिवाइस में दो गज की दूरी का एहसास कराने के लिए अल्ट्रासोनिक सेंसर (दो गज की दूरी का प्रोग्राम अपलोड), आर्डिनो, रीसाइकिलिंग एनर्जी के लिए डी सौर पैनल, नौ वोल्ट की दो बैटरी, तारों को जोड़ने के लिए ब्रेड बोर्ड, सैनिटाइजर चालू करने के लिए पंपिंग रिले, एलईडी, सैनिटाइजर रीफिल, रिले, बजर और जंपर वायर का प्रयोग किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed