फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Clashes broke out among Congress party workers in Kanpur

कांग्रेसियों में जोश भरने आए राजबब्बर और गुलाम नबी के सामने भिड़े कार्यकर्ता, जमकर हुई धक्का-मुक्की

Sat, 12 May 2018 06:57 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 12 May 2018 06:57 PM IST
विज्ञापन
Clashes broke out among Congress party workers in Kanpur
पार्टी नेताओं के सामने भिड़े कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला

यूपी के कानपुर में कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान अचानक हंगामा हो गया। पार्टी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर और पार्टी के वरिष्ट नेता गुलाम नबी अाजाद के सामने ही कार्यकर्ताओं ने आपस में धक्का मुक्की की।

विज्ञापन


कानपुर के सिविल लाइन स्थित रागेंद्र स्वरूप ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यकर्ता सम्मेलन में किसी बात पर कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने किसी तरह कार्यकर्ताओं को शांत कराया।
विज्ञापन



राष्ट्रीय महासचिव आजाद ने लड़ने वाले कार्यकर्ताओं को मंच से डांटते हुए कहा कि शक्ति प्रदर्शन सड़कों पर करें यहां सम्मेलन में अपनी ताकत न दिखाएं। कांग्रेस की डूबती नैया को बचाने और कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए कानपुर महानगर कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव गुलाम नबी आजाद और प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे। नगर निगम चुनाव की टिकटों को लेकर कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए थे।


 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed