फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   City's wrestlers selected for the Senior State Wrestling Championship

Kanpur News: सीनियर स्टेट कुश्ती प्रतियोगिता के लिए शहर के खिलाड़ी चयनित

Tue, 23 Sep 2025 01:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
City's wrestlers selected for the Senior State Wrestling Championship
गोरखपुर में होने वाली कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयनित कानपुर के खिलाड़ी। - फोटो : कोच
कानपुर। गोरखपुर में 27 से 29 सितंबर तक होने वाली पं. दीनदयाल उपाध्याय सीनियर स्टेट कुश्ती प्रतियोगिता में कानपुर के खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे। खिलाड़ियों के चयन के लिए जिला और मंडलस्तरीय ट्रायल सोमवार को लाल्हेपुर उदयपुर राजनारायण खेल संस्थान में हुआ। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी भानु प्रसाद ने बताया कि ट्रायल में श्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन किया गया।
विज्ञापन


फ्री स्टाइल 57 किलो भार वर्ग में प्रदीप कुमार, 61 किलो में दिव्यांश गौतम, 65 किलो में कृष्णा मिश्रा, 70 किलो में शिवधर यादव, 74 किलो में जाहिद हाशमी, 79 किलो में दीपक यादव, 86 किलो में सचिन, 92 किलो में प्रियांशु द्विवेदी, 97 किलो में मोनू कुमार, 125 किलो में अनीत कुमार का चयन किया गया है।
विज्ञापन


ग्रीको रोमन 55 किलो भार वर्ग में शिव चंद्र यादव, 60 किलो में शौर्य शर्मा, 63 किलो में अनुज कुमार, 67 किलो में सौरभ यादव, 72 किलो में कृष्णदेव पांडेय, 77 किलो में अकुल सिंह, 82 किलो में इंद्रजीत राजपूत, 87 किलो में संतोष पांडये, 97 किलो में दीपक यादव, 130 किलो में अवनीश यादव को चुना गया। टीम मैनेजर राम सजन यादव और अभय सिंह हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed