{"_id":"6a29c9566737d747f20fb9f7","slug":"citys-daughters-shine-at-zonal-national-kayaking-and-canoeing-championship-kanpur-news-c-362-1-ka11003-149433-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: जोनल नेशनल कयाकिंग एवं कैनोइंग चैंपियनशिप में छाई शहर की बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: जोनल नेशनल कयाकिंग एवं कैनोइंग चैंपियनशिप में छाई शहर की बेटियां
विज्ञापन
कानपुर। छत्तीसगढ़ में चल रही जोनल नेशनल कयाकिंग एवं कैनोइंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। कई स्पर्धाओं में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते। शहर की दो बेटियों दीया और सुप्रीया निषाद ने शानदार प्रदर्शन कर तीन पदक अपने नाम किए।
नया रायपुर स्थित सिंध लेक में अस्मिता जोनल नेशनल (नॉर्थ जोन) सब-जूनियर, जूनियर, सीनियर महिला कयाकिंग व कैनोइंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। 500 मीटर के-2 महिला वर्ग में प्रयागराज की भूमि सोनकर और अंचल सोनकर की जोड़ी ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
500 मीटर के-4 महिला वर्ग में प्रयागराज की नंदिनी, अंचल सोनकर, भूमि सोनकर और अल्पना की टीम ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। 500 मीटर सी-2 महिला वर्ग में शहर की दीया निषाद और प्रयागराज की रितिका निषाद, 500 मीटर के-1 वर्ग में शहर की सुप्रिया निषाद, 500 मीटर सी-2 जूनियर वर्ग में प्रयागराज की स्वाति साहनी व बिजनौर सोनी ने रजत पदक हासिल किया।
विज्ञापन
200 मीटर सी-2 महिला वर्ग में शहर की दीया निषाद व प्रयागराज रितिका कुमारी, 200 मीटर के-1 वर्ग में प्रयागराज की अल्पना साहनी, 200 मीटर के-2 जूनियर वर्ग में प्रयागराज की अनन्या निषाद और सृष्टि निषाद ने कांस्य पदक जीता। उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के सचिव अंदेश्वर पांडेय, उत्तर प्रदेश कयाकिंग व कैनोइंग एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, महासचिव त्रिभुवन निषाद, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार ने पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।