{"_id":"33105a914bffb7ad6a705c5277655fa4","slug":"city-students-well-lashed-number-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के मेधावियों का दबदबा, खूब बरसे नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के मेधावियों का दबदबा, खूब बरसे नंबर
अमर उजाला कानपुर
Updated Fri, 29 May 2015 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सकेंडरी एजूकेशन (सीबीएसई) की दसवीं कक्षा के रिजल्ट में शहर के मेधावियों का दबदबा है। दस क्युमलेटिव ग्रेड प्वाइंट एवरेज (सीजीपीए) पाने वाले स्टूडेेंट्स की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। तमाम स्कूल ऐसे हैं, जिनके 50-75 स्टूडेंट दस सीजीपीए से पास हैं। एप्टीट्यूड सॉल्विंग एसेसमेंट (एएसएल) में भी स्टूडेंट अव्वल हैं।
दसवीं कक्षा के रिजल्ट शानदार हैं। ऐसा लगता है कि नंबरों की बारिश हुई है। ज्यादातर स्टूडेंट 10 सीजीपीए से पास हुए हैं। इसे लेकर स्टूडेंट्स में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। सरपदमपत सिंहानिया की पलक गिडवानी, ट्विंकल शर्मा, स्नेहा सुराना, सिमरन जूनेजा, मल्लिका गुप्ता और अनुश्री रस्तोगी सहित तमाम स्टूडेंट एक दूसरे से गले मिले, फिर हिप... हिप हुर्रे करते हुए सफलता का जश्न मनाया। सबने सेल्फी भी ली है। केडीएम बर्रा के 72 स्टूडेंट को 10 सीजीपीए मिले हैं। स्कूल का दावा है कि रिजल्ट बेस्ट रहा है। डीपीएस कल्याणपुर, सरपदमपत सिघांनिया स्कूल, डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजूकेशन सेंटर श्याम नगर और पनकी, दुर्गा प्रसाद विद्या निकेतन, ऑक्सफोर्ड मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, वुडबाइन, प्रभात पब्लिक, गौरव मेमोरियल, गुरुनानक माडर्न पब्लिक स्कूल, मरियमपुर गुरुनानक पब्लिक सहित तमाम स्कूलों के रिजल्ट भी अच्छे हैं। रिजल्ट आने के बाद स्टूडेंट्स अपने-अपने स्कूल पहुंचे।
यहां टीचर्स का आशीर्वाद लिया और ग्रुप फोटोग्राफ कराके मस्ती की। सीबीएसई के सिटी कोआर्डिनेटर बलविंदर कुमार का कहना है कि दसवीं की मेरिट लिस्ट नहीं जारी की जाती है। टॉपर्स का नाम भी नहीं जारी होता है। जिन स्टूडेंट का सीजीपीए 10 होता है, वह टॉपर्स की सूची में जरूर शामिल होते हैं।