फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   City shooters bag 12 medals at the state championship.

Kanpur News: शहर के निशानेबाजों का स्टेट चैंपियनशिप में 12 पदकों पर साधा निशाना

Fri, 03 Jul 2026 02:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
City shooters bag 12 medals at the state championship.
कानपुर। नई दिल्ली के डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में 21 से 30 जून तक हुई 49वीं उत्तर प्रदेश स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में शहर के निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर 12 पदकों पर कब्जा जमाया। केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल, उत्तर प्रदेश स्टेट राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम सिंह यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीप मधोक ने पदक विजेताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन


व्यक्तिगत स्पर्धाओं में संगीता सिंह ने 10 मीटर एयर राइफल आईएसएसएफ सीनियर महिला वर्ग में रजत पदक जीता। अपूर्वा कटियार ने 10 मीटर पारा राइफल की प्रोन और स्टैंडिंग स्पर्धाओं में दो रजत पदक पर कब्जा जमाया। आर्यन यादव ने 10 मीटर पारा एयर पिस्टल वर्ग में रजत पदक हासिल किया। टीम मुकाबलों की 50 मीटर .22 पिस्टल स्पर्धा में अविरल निगम, अंकित यादव और समीर यादव ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन


10 मीटर एयर राइफल जूनियर पुरुष वर्ग में समन्यू अवस्थी, कृष्णांश मिश्रा और संस्कार ओमर ने कांस्य पदक पर कब्जा किया। वहीं 10 मीटर जूनियर महिला वर्ग में अनुराधा और अंजलि की टीम ने कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता के दौरान 50 मीटर 0.22 पिस्टल स्पर्धा में पहली बार किराये की पिस्टल से खेलते हुए अविरल निगम (238/300) और समीर यादव (248/300) ने भी प्री-नेशनल के लिए क्वालिफाई किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्री नेशनल चैंपियनशिप में लगाएंगे निशाना
चैंपियनशिप में द परफेक्ट राइफल शूटिंग अकादमी के 35 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था, जिसमें से चार ने रजत और आठ ने कांस्य पदक जीता। 35 प्रतिभागियों में से 30 ने प्री-नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया है। अकादमी के सचिव व मुख्य कोच अमर निगम ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों में 25 नए निशानेबाज हैं। उन्होंने हाल ही में शूटिंग शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed