फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CISF Inspector's niece molested, threatened to pour acid on protest

Kanpur News: सीआईएसएफ इंस्पेक्टर की भतीजी से छेड़छाड़, विरोध पर दी एसिड डालने की धमकी

Tue, 25 Feb 2025 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
CISF Inspector's niece molested, threatened to pour acid on protest
कानपुर। कल्याणपुर थानाक्षेत्र में एक युवक ने सीआईएसएफ में तैनात इंस्पेक्टर की भतीजी से छेड़खानी की। विरोध पर गला दबाकर मारने की कोशिश की। साथ ही चेहरे पर एसिड डालने की धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़ित इंस्पेक्टर ने कल्याणपुर पुलिस पर कार्रवाई न करने पर का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


सीआईएसफ इंस्पेक्टर की भाभी अपने बेटे और बेटी के साथ कल्याणपुर में किराए के मकान में रहती हैं। शनिवार तड़के वह गांव चली गई थीं। घर पर बेटी और बेटा थे। इसी दौरान पड़ोसी युवक ने उनकी भतीजी को कॉल किया। कॉल रिसीव न करने पर युवक ने कई बार कमरे के दरवाजे की घंटी बजाई।
विज्ञापन


आरोप है कि जैसे ही बेटी ने दरवाजा खोला, युवक ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर उसका गला दबा दिया। चीख सुनकर छोटा भाई बाहर आया। दोनों के मिलकर विरोध करने पर आरोपी चाकू दिखाते हुए भाग निकला। इस दौरान आरोपी ने गालीगलौज करते हुए तेजाब फेंककर युवती का चेहरा बिगाड़ने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीआरपीएफ इंस्पेक्टर ने कल्याणपुर पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। वहीं, एसीपी कल्याणपुर अभिषेक पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed