{"_id":"6812211c433b531521078f65","slug":"cisce-result-manya-agarwal-scored-99-percent-marks-in-12th-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"CISCE Result: 12वीं में मान्या ने 99 प्रतिशत अंक लाकर बढ़ाया मान, बोली- मां के संघर्षों से मिली प्रेरणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CISCE Result: 12वीं में मान्या ने 99 प्रतिशत अंक लाकर बढ़ाया मान, बोली- मां के संघर्षों से मिली प्रेरणा
Wed, 30 Apr 2025 06:41 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 30 Apr 2025 06:41 PM IST
सार
सीआईएससीई बोर्ड के परीक्षा परिणाम में कानपुर के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। 12वीं में मान्या अग्रवाल ने 99 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन
मान्या अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डॉ. वीरेंद्र स्वरूप स्कूल किदवईनगर की मान्या अग्रवाल ने 12वीं में 99 प्रतिशत अंक लाकर शहर को गौरवान्वित किया। किदवईनगर निवासी मान्या की मां शुचि फिटनेस ट्रेनर हैं। मान्या ने बताया कि जब आपके अभिभावक आपके लिए संघर्ष कर रहे हो तो आपका भी फर्ज बनता है कि उनके लिए मेहनत करें। मेहनत करने की प्रेरणा मुझे मेरी मां से मिली। मेरी मां सिंगल पैरेंट हैं। वे बहुत मेहनत करती हैं। मैं अभी उनकी आर्थिक मदद तो नहीं कर सकती, लेकिन अच्छे अंक लाकर उन्हें खुशी दे सकूं, यही मेरी कोशिश रहती है। उन्होंने कहा कि भविष्य में वह बिजनेस करना चाहती हैं। उनका अगला लक्ष्य दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक करना है।
अंग्रेजी- 98
इतिहास- 100
मनोविज्ञान- 100
भूगोल- 98
गणित- 94
विज्ञापन
अंग्रेजी- 98
इतिहास- 100
मनोविज्ञान- 100
भूगोल- 98
गणित- 94