फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CHS won the most matches in the Kho-Kho competition, with three wins

Kanpur News: खो-खो प्रतियोगिता में सीएचएस ने जीते सर्वाधिक तीन मुकाबले

Sat, 29 Nov 2025 02:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
CHS won the most matches in the Kho-Kho competition, with three wins
पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन में खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी।   - फोटो : अमर उजाला
कानपुर। पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन स्कूल में शुक्रवार को शुरू हुई दो दिवसीय कानपुर सहोदया खो-खो प्रतियोगिता में पहले दिन सीएचएस एजुकेशन सेंटर ने सर्वाधिक तीन मुकाबले जीते।प्रतियोगिता में शहर के 17 स्कूलों की टीमों ने हिस्सा लिया। पहले दिन 13 मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन


पहले मैच में गैंजेश स्कूल ने केआर एजुकेशन को एक पारी व एक अंक से मात दी। दूसरे मैच में सीएचएस ने दीनानाथ एजुकेशन सेंटर को एक पारी व पांच अंक से हराया। तीसरे मैच में पं. दीनदयाल स्कूल ने सरस्वती विद्या मंदिर को छह अंक से और चौथे मैच में श्रीराम पब्लिक स्कूल ने फ्लोरेंट इंटरनेशनल स्कूल को एक पारी व आठ अंक से पराजित किया।
विज्ञापन


पांचवें मैच में आर्चीज स्कूल ने ऑक्सफोर्ड स्कूल महाराजपुर को और छठवें मैच में न्यू किंगस्टन स्कूल ने रामलखन स्कूल को एक-एक अंक से पराजित किया। सातवें मैच में दून स्कूल ने डीपीएस बर्रा को 18 अंक से और आठवें मैच में सीएचएस ने सुभाष पब्लिक स्कूल को एक पारी व सात अंक से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौवें मैच में हरमिलाप स्कूल ने तक्षशिला स्कूल को 13 अंक से और 10वें मैच में गैंजेश स्कूल ने न्यू किंग्सटन स्कूल को आठ अंक से पराजित किया। 11वें मैच में सीएचएस ने आर्चीज स्कूल को एक पारी व नौ अंक से, 12वें मैच में पं. दीनदयाल स्कूल ने दून स्कूल को पांच अंक से और 13वें मैच में हरमिलाप ने श्रीराम पब्लिक स्कूल को एक अंक से हराया।


इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश उपाध्याय ने गुब्बारे उड़ाकर व स्कूल फ्लैग फहराकर किया। 29 नवंबर को प्रतियोगिता के सेमीफाइनल व फाइनल मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed